लाइव टीवी

WIMBLEDON: अपना आखिरी विम्बलडन खेल रहीं सानिया मिर्जा मिक्स्ड डबल्स के दूसरे राउंड में पहुंचीं

Updated Jul 02, 2022 | 10:52 IST

Sania Mirza, Wimbledon 2022: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने आखिरी विम्बलडन संस्करण में डबल्स में तो हार गईं लेकिन मिक्स्ड डबल्स में उन्होंने अपने जोड़ीदार के साथ पहली बाधा पार कर ली है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
सानिया मिर्जा
मुख्य बातें
  • विम्बलडन 2022
  • सानिया मिर्जा अपने क्रोएशियाई जोड़ीदार के साथ मिक्स्ड डबल्स के दूसरे दौर में
  • अपना आखिरी टेनिस सत्र खेल रही हैं सानिया मिर्जा

Wimbledon 2022, Sania Mirza: अपने करियर के आखिरी टेनिस सत्र में खेल रहीं भारत की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपने क्रोएशियाई जोड़ीदार के साथ विम्बलडन 2022 के मिक्स्ड डबल्स वर्ग में आगे कदम बढ़ाए। सानिया ने क्रोएशिया के मेट पाविच के साथ मिक्स्ड डबल्स के दूसरे राउंड में जगह बना ली है। गौरतलब है कि 35 वर्षीय सानिया मिर्जा ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि इस टेनिस सत्र के बाद वो खेल को अलविदा कह देंगी।

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और क्रोएशिया के मेट पाविच की जोड़ी ने विम्बलडन मिक्स्ड डबल्स के दूसरे दौर में प्रवेश किया। अपना आखिरी विम्बलडन खेल रही सानिया और पाविच ने डेविड वेगा हर्नांडिज और नटेला डी की जोड़ी को 6-4, 3-6, 7-6 से हराया।

सानिया महिला डबल्स में चेक गणराज्य की लूसी राडेका के साथ पहले राउंड में ही हार गई थीं। उस मैच के बाद सानिया भावुक नजर आई थीं और उन्होंने कहा कि वो विम्बलडन को हमेशा याद करेंगी लेकिन समय के साथ आगे बढ़ना होता है और कुछ अन्य चीजों को भी जिंदगी में प्राथमिकता देनी होती है।