लाइव टीवी

निशानेबाज रूद्रांक्ष पाटिल ने किया कमाल, जीता 12वां आर आर लक्ष्य कप

Updated Dec 26, 2021 | 17:42 IST

Rudrankksh Patil wins RR Lakshya Cup: निशानेबाज रूद्रांक्ष पाटिल ने 12वां आर आर लक्ष्य कप अपने नाम कर लिया है। उन्होंने एक लाख रुपए की नकद राशि हासिल की।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
रूद्रांक्ष पाटिल
मुख्य बातें
  • निशानेबाज रूद्रांक्ष पाटिल ने कमाल कर दिया है
  • उन्होंने 12वां आर आर लक्ष्य कप जीत लिया है
  • उन्होंने हाल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर जीता था

न्यू पनवेल (महाराष्ट्र): ठाणे के युवा रूद्रांक्ष पाटिल ने यहां 12वें आर आर लक्ष्य कप 2021 अखिल भारतीय आमंत्रण 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी टूर्नामेंट के सीनियर वर्ग का खिताब अपने नाम किया। लक्ष्य शूटिंग क्लब द्वारा इस एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो शनिवार को देर शाम समाप्त हुई।

रूद्रांक्ष ने इस महीने के शुरू में भोपाल में 64वीं निशानेबाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार वह शुरू से ही बढ़त बनाये थे। उन्होंने 251.8 के स्कोर से एक अंक के अंतर से पहला स्थान हासिल किया और एक लाख रुपए की नकद राशि हासिल की।

पीवी सिंधू ने हासिल किया एक नया मुकाम, बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन में मिली ये अहम जिम्मेदारी

नौसेना के किरण जाधव 250.8 अंक से दूसरे स्थान पर रहे। उत्तर प्रदेश की आयुषी गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। पिछले साल के आर आर लक्ष्य कप विजेता टोक्यो ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर छठे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग का स्वर्ण पदक नासिक की निशानेबाज आर्या बोर्स ने नवी मुंबई की मयूरी पवार को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया।