लाइव टीवी

सुनील छेत्री को पुस्कास की बराबरी करने वाले रिकॉर्ड 84वें अंतरराष्ट्रीय गोल पर टोटेनहैम हॉटस्पर की खास बधाई

Updated Jun 17, 2022 | 13:15 IST

Tottenham Hotspurs wishes Sunil Chhetri: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को उनके 84वें अंतरराष्ट्रीय गोल के जरिए एक महान रिकॉर्ड की बराबरी के लिए टोटैनहैम हॉटस्पर क्लब ने बधाई दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
सुनील छेत्री
मुख्य बातें
  • सुनील छेत्री की दुनिया भर में हो रही तारीफ
  • 84वें अंतरराष्ट्रीय गोल पर टोटेनहैम हॉटस्पर ने दी बधाई
  • फेरेंक पुस्कास के रिकॉर्ड की बराबरी करने पर बधाई संदेश

दिग्गज भारतीय फुटबॉलर और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने एक और कामयाबी हासिल की तो दुनिया भर से उनके लिए तारीफों के संदेश आने लग गए। छेत्री ने रिकॉर्ड 84 अंतरराष्ट्रीय गोल पूरे किए तो इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) क्लब टोटेनहैम हॉटस्पर ने उनको फेरेंक पुस्कास के रिकॉर्ड की बराबरी पर बधाई दी। 

सुनील छेत्री ने हंगरी के दिग्गज फेरेंक पुस्कास के 84 अंतरराष्ट्रीय गोल की बराबरी की है। छेत्री ने मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एएफसी एशियाई कप क्वालीफाइंग मैच में भारत के लिये दूसरा गोल करके पुस्कास के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों में पांचवें स्थान पर काबिज हो गये हैं।

ये भारतीय स्टार अब अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी के 86 गोल से सिर्फ दो गोल पीछे है। टोटेनहैम हॉटस्पर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "भारत के सुनील छेत्री को महान फेरेंक पुस्कास के 84 अंतरराष्ट्रीय गोल की बराबरी करने पर बधाई’’

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सक्रिय खिलाड़ियों में 37 वर्षीय छेत्री सर्वाधिक गोल करने वालों में तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो शीर्ष पर हैं। उन्होंने अब तक अपनी राष्ट्रीय टीम के लिये 117 गोल किये हैं।