लाइव टीवी

Tokyo Olympics : भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जोरदार वापसी, स्पेन को 3-0 से हराया

Updated Jul 27, 2021 | 09:06 IST

टोक्यो ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया से करारी हार के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से हराकर जोरदार वापसी की है।

Loading ...
हॉकी मे भारतीय पुरुष टीम की शानदार जीत

टोक्यो : भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में करारी शिकस्त के बाद जोरदार वापसी करते हुए तोक्यो ओलंपिक की पुरुष हॉकी स्पर्धा के पूल ए में मंगलवार को यहां अपने तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से हराया।

भारत की ओर से रूपिंदर पाल सिंह (15वें और 51वें मिनट) ने दो जबकि सिमरनजीत सिंह (14वें मिनट) ने एक गोल दागा।

भारत ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर विजयी शुरुआत की थी लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में उसे 1-7 की करारी हार का सामना करना पड़ा था।