लाइव टीवी

Tokyo Olympics, Today 24th July: आज किन खेलों में भारतीय एथलीट्स देंगे चुनौती, जानें कितने बजे शुरू होंगे मैच

Updated Jul 24, 2021 | 05:06 IST

India in Tokyo Olympics 2020, Today 24th July: टोक्‍यो ओलंपिक्‍स 2020 के दूसरे दिन भारत का पूरा कार्यक्रम यहां जानिए। जानें कौन सा भारतीय एथलीट एक्‍शन में नजर आएगा और उसका मैच कितने बजे शुरू होगा।

Loading ...
भारतीय हॉकी टीम
मुख्य बातें
  • टोक्‍यो ओलंपिक्‍स 2020 के दूसरे दिन भारत का कार्यक्रम
  • भारत के लिए आर्चरी का मेडल इवेंट होगा
  • भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम भी एक्‍शन में नजर आएगी

टोक्‍यो: टोक्‍यो में ओलंपिक खेलों के दूसरे दिन (24 जुलाई) शनिवार को भारतीय (खिलाड़ियों और टीम) कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।

(भारतीय समयानुसार)
 

तीरंदाजी :

सुबह 6:00 बजे - मिश्रित टीम अंतिम आठ मुकाबले में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव बनाम चिया-एन लिन और चिह-चुन तांग (चीनी ताइपे)
 

दोपहर 12:55 बजे - कांस्य पदक मैच
 

दोपहर 13:15 बजे - स्वर्ण पदक मैच


बैडमिंटन:
 

सुबह 8:50 बजे - पुरुष युगल ग्रुप ए मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी /  चिराग शेट्टी बनाम यांग ली / ची-लिन वांग (चीनी ताइपे)
 

सुबह 9:30 बजे - पुरुष एकल ग्रुप डी मैच में बी साई प्रणीत बनाम मिशा जिल्बरमैन (इजराइल)



मुक्केबाजी: 69 किग्रा के अंतिम 32 मुकाबले में  विकास कृष्णन बनाम सेवोनरेट्स क्विंकी मेनसाह ओकाजावा (जापान)



हॉकी:

सुबह 6:30 बजे - पुरुषों के पूल ए मैच में भारत बनाम न्यूजीलैंड
 

सुबह 5:15 बजे- महिला पूल ए मैच में भारत बनाम नीदरलैंड



जूडो  : सुबह 7:30 बजे के शुरू
 

दिन का 10वां मुकाबला: महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग के अंतिम 32 मुकाबले में सुशीला देवी लिकमबम बनाम इवा सेरनोविस्की (हंगरी)  



रोइंग:
 

सुबह: 7:30 बजे- पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स के दूसरी हीट में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह



निशानेबाजी:
 

सुबह 05:00 बजे : महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालारिवन
 

सुबह 07:15 बजे: महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल फाइनल
 

सुबह 09:30 बजे: पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन में अभिषेक वर्मा और सौरभ चौधरी।
 

दोपहर 12 बजे : पुरुषों का 10 मीटर एयर राइफल  फाइनल



टेबल टेनिस:

सुबह 8:30 बजे: मिश्रित युगल प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में अचंता शरत कमल और मनिका बत्रा बनाम यूं जू लिन और चिंग चेंग (चीनी ताइपे)

दोपहर 12:15 बजे : महिला एकल के पहले दौर में मनिका बत्रा बनाम टिन-टिन हो (ग्रेट ब्रिटेन)

दोपहर 01:00 बजे : महिला एकल के पहले दौर में सुतीर्थ मुखर्जी बनाम लिंडा बर्गस्ट्रोम (स्वीडन)



टेनिस:

सुबह 7:30 बजे से शुरू : पुरुष एकल के पहले दौर के मैच में सुमित नागल बनाम डेनिस इस्तोमिन (उज्बेकिस्तान)



भारोत्तोलन:

सुबह: 10:20 बजे: महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में मीराबाई चानू