लाइव टीवी

Indian women in Tokyo Olympics: इस बार ओलंपिक में हिस्सा ले रही हैं इतनी महिला खिलाड़ी, मेडल जीतने की दावेदार

Updated Jul 22, 2021 | 06:30 IST

Tokyo Olympics: टोक्‍यो ओलंपिक्‍स 2020 का आगाज 23 जुलाई 2021 को होगा। भारत ने टोक्‍यो ओलंपिक्‍स के लिए अपना सबसे बड़ा दल भेजा है। जानिए भारतीय महिलाएं कितने खेलों में हिस्‍सा लेंगी।

Loading ...
टोक्‍यो ओलंपिक्‍स में भारतीय महिलाएं
मुख्य बातें
  • टोक्‍यो ओलंपिक्‍स की शुरूआत 23 जुलाई 2021 को होगी
  • टोक्‍यो ओलंपिक्‍स में हिस्‍सा लेने वाली भारतीय महिलाओं की पूरी लिस्‍ट
  • टोक्‍यो ओलंपिक्‍स में हिस्‍सा लेने वाली भारतीय महिलाएं मेडल जीतने की दावेदार

नई दिल्‍ली: भारतीय दल टोक्‍यो ओलंपिक्‍स 2020 की तैयारियों में जुटा हुआ है। दुनिया के सबसे बड़े खेल इवेंट की शुरूआत 23 जुलाई 2021 को होगी। भारत ने टोक्‍यो ओलंपिक्‍स के लिए अपना सबसे बड़ा दल भेजा है। कुल 127 एथलीट्स, जिसमें 73 पुरुष और 54 महिला खिलाड़ी टोक्‍यो ओलंपिक्‍स में हिस्‍सा लेंगे। यह खिलाड़ी 18 खेलों में भाग लेंगे। याद हो कि 1920 से भारत ने समर ओलंपिक्‍स के सभी संस्‍करणों में शिरकत की है। 

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि टोक्‍यो ओलंपिक्‍स में कितनी भारतीय महिला एथलीट्स हिस्‍सा ले रही हैं। ये महिला एथलीट्स किस-किस खेल में देश का प्रतिनिधित्‍व करने वाली है, इसके बारे में भी आपको बताया जाएगा। याद हो कि भारत ने 2016 रियो ओलंपिक्‍स में दो मेडल जीते थे। इस बार भारत की तरफ से मेडल जीतने के कई दावेदार हैं और इनमें महिला एथलीट्स की संख्‍या भी बहुत ज्‍यादा है। 

चलिए आपको बताते हैं कि भारतीय महिला एथलीट्स किन खेलों में हिस्‍सा ले रही हैं:

बॉक्सिंग- 4 महिलाएं

  • मैरी कॉम (51 किलोग्राम)
  • सिमरनजीत कौर (60 किलोग्राम)
  • पूजा रानी (75 किलोग्राम)
  • लवलीना बोर्गोहेन (69 किलोग्राम)।

फेंसिंग- 1

भवानी देवी ओलंपिक खेलों के फेंसिंग इवेंट में हिस्सा लेंगी। ओलंपिक के फेंसिंग इवेंट में भारत पहली बार हिस्सा ले रहा है।

बैडमिंटन- 1

पीवी सिंधू भारत की अकेली महिला शटलर हैं। सिंधू ने रियो 2016 ओलंपिक्‍स में सिल्‍वर मेडल जीता था। इस बार उनका लक्ष्‍य गोल्‍ड है।

एथलेटिक्‍स - 8

  • दुती चंद (100 मीटर और 200 मीटर रेस)
  • प्रियंका गोस्‍वामी (20 किमी रेस वॉक)
  • भावना जाट ( 20 किमी रेस वॉक)
  • रेवती वीरामनी (4x400 मीटर रिले)
  • सुभा वेंकटेशन (4x400 मीटर रिले)
  • कमलप्रीत कौर (महिलाओं के डिस्‍कस थ्रो)
  • सीमा पूनिया (महिलाओं के डिस्‍कस थ्रो)
  • अनु रानी (महिलाओं के जेवलिन थ्रो)

गोल्‍फ -1

अदिति अशोक महिला व्‍यक्तिगत स्‍पर्धा में हिस्‍सा लेंगी। 

आर्चरी - 1 

दीपिका कुमारी महिलाओं की व्‍यक्तिगत स्‍पर्धा और मिश्रित टीम का प्रतिनिधित्‍व करेंगी।

हॉकी - 18

नवजोत कौर, गुरजीत कौर, दीप ग्रेस एक्‍का, मोनिका मलिक, रीना खोखर, शर्मिला देवी, निक्‍की प्रधान, सविता पूनिया, निशा वारसी, वंदना कटारिया, उदिता दुहन, नमिता टोप्‍पो, लालरेमसियामी, नवनीत कौर, सुशीला चानू, रानी रामपाल (कप्‍तान), सलीमा टेटे, नेहा गोयल।

आर्टिस्‍टिक जिम्‍नास्ट्क्सि - 1

प्रणती नायक ऑलराउंड स्‍पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्‍व करेंगी। देखना दिलचस्‍प होगा कि दीपा करमाकर के जैसी नायक अपनी पहचान बना पाती है या नहीं।

जूडो - 1

सुशीला लिकमाबम महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्‍व करेंगी।

सेलिंग - 1

नेत्रा कुमानन महिलाओं के लेसर रेडियल स्‍पर्धा में हिस्‍सा लेंगी। 

शूटिंग - 7

  • मनु भाकर (महिला और मिश्रित में 10 मीटर एयर पिस्‍टल और महिलाओं में 25 मीटर पिस्‍टल)
  • यशस्‍विनी देसवाल (महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्‍टल और मिश्रित में 10 मीटर एयर पिस्‍टल)
  • राही सर्नोबत (25 मीटर पिस्‍टल)
  • अपूर्वी चंदेला (10 मीटर एयर राइफल)
  • एलावेनिल वालारिवान (महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्‍टल और मिश्रित में 10 मीटर एयर राइफल)
  • अंजुम मुद्गिल (50 मीटर राइफल 3 पोजीशन और मिश्रित में 10 मीटर एयर राइफल टीम)
  • तेजस्विनी सावंत (50 मीटर राइफल 3 पोजीशन)

तैराकी - 1

माना पटेल ने महिलाओं की 100 मीटर बैकस्‍ट्रोक स्‍पर्धा के लिए क्‍वालीफाई किया। अब उन पर देश की निगाहें होंगी।

टेबल टेनिस - 2

मनिका बत्रा (महिला सिंगल्‍स और मिक्‍स्‍ड डबल्‍स)

सुतीर्था मुखर्जी (महिला सिंगल्‍स)

टेनिस - 2

  • सानिया मिर्जा (महिला डबल्‍स)
  • अंकिता रैना (महिला डबल्‍स)

वेटलिफ्टिंग - 1 

साइखोम मीराबाई चानू महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में स्‍पर्धा करेंगी। 

रेसलिंग - 4

सीमा बिस्‍ला (-50 किग्रा)
विनेश फोगाट (-53 किग्रा)
अंशू मलिक (-57 किग्रा)
सोनम मलिक (-62 किग्रा)