लाइव टीवी

जब पीवी सिंधू से शादी के लिए 70 वर्षीय आदमी ने की अजीब हरकत, कलेक्टर के पास भी पहुंच गया था

Updated Jul 05, 2021 | 15:11 IST

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को लेकर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया था। एक 70 वर्षीय आदमी ने उनसे शादी करने के लिए याचिका तक डाल दी थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पीवी सिंधू
मुख्य बातें
  • पीवी सिंधू जानी-मानी बैडमिंटन प्लेयर हैं
  • उन्होंने कई बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं
  • आज पीवी सिंधू का 26वां जन्मदिन है

भारत की स्टार बैडिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अपने दम पर बुलंदियों को छुआ है। उन्होंने छोटी उम्र से ही बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था और फिर खुद को एक सफल खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया। देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न हासिल करने वाली सिंधू ने 2009 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। वह बैडमिंटन विश्व चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय हैं।

2016 के रियो ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाली सिंधू की जबरदस्द फैन फॉलोइंग है। हालांकि, कई अन्य सेलेब्रिटी की तरह उनके सामने भी एक अजीबोगरीब मामला आ चुका है। आज यानी रविवार को सिंधू का जन्मदिन है। इस मौके पर आइए आपको उनसे जुड़ी एक अजीबगरीब घटना बताते हैं।

दरअसल, एक 70 वर्षीय व्यक्ति सिंधु से शादी  करना चाहता था और उसने बैडमिंटन स्टार से शादी करने के लिए जिला कलेक्टर तक से गुहार लगा दी थी। यह अजीब घटना कुछ साल पहले की है। आदामी का नाम मलाइसामी था।

मलाइसामी तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले का रहने वाला था। मलाइसामी ने सिंधु से शादी करने के लिए जिला कलेक्टर के पास एक याचिका दायर की थी। अपनी याचिका में उसने दावा किया था कि वह सिर्फ 15 साल का है। मलाइसामी ने कहा था कि वह सिंधु के करियर से बहुत प्रभावित था।

गौरतलब है कि सिंधू इन दिनों आराम कर रही हैं। इस बीच वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी पर्सनल से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में सिंधू योग को प्रमोट करती नजर आईं तो उससे पहले वह स्वीमिंग पूल में मस्ती करते दिखी थीं।