लाइव टीवी

कौन हैं राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली बिंद्यारानी देवी 

Updated Jul 31, 2022 | 06:30 IST

Who is Bindyarani devi: जानिए कौन हैं भारत के लिए भारोत्तोलन में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली बिंद्यारानी देवी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
बिंद्यारानी देवी ( साभार @OlympicKhel )
मुख्य बातें
  • 23 वर्षीय बिंद्यारानी देवी ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में जीता रजत पदक
  • भारत को दिलाया 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में चौखा पदक
  • कुल 202 किग्रा भार उठाकर जीता रजत, क्लीन एंड जर्क में कायम किया नया गेम्स रिकॉर्ड

बर्मिंघम: भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का दूसरा दिन बेहद शानदार रहा। भारत को इस दिन कुल चार पदक मिले जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य शामिल था। ये सभी पदक भारत को भारोत्तोलन की विभिन्न स्पर्धाओं में मिले। दो पदक पुरुष खिलाड़ियों ने और दो महिला खिलाड़ियों ने जीते। भारत के लिए पदक जीतने की शुरुआत  संकेत सरगर ने की। उन्होंने पुरुषों के 55 किलो वर्ग का रजत पदक जीता। इसके बाद गुरुराज पुजारी ने पुरुषों के 61 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत के पदकों की संख्या को दोगुना कर दिया। 

बिंद्यारानी देवी ने दिलाया चौथा पदक 
इसके बाद महिला भारोत्तलकों ने मोर्चा संभाला। पहले भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने 49 किग्राभार वर्ग में कुल 201 किग्रा वजन उठाकर भारत को 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इसके बाद बिंद्यारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्राभार वर्ग में कुल 202 किग्रा भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। 

कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीत चुकी हैं स्वर्ण और रजत
23 वर्षीय बिंद्यारानी देवी का पूरा नाम बिंद्यारानी देवी सोरखाईबाम है। 27 जनवरी 1999 को मणिपुर में जन्मीं बिंद्यारानी देवी ने बेहद छोटी उम्र में साउथ एशियन गेम्स 2019, विश्व युवा चैम्पियनशिप 2016, विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 2021 सहित कई बड़ी भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन किया। बिंद्यारानी देवी ने साल 2019 में समोआ में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में स्वर्ण पदक और साल 2021 में ताशकन्त में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया।