लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sports
  • vivo Pro Kabaddi 2021 Live Score Dabang Delhi vs Puneri Paltan PKL Live Score Streaming Today Match highlights
Live Blog

Dabang Delhi vs Puneri Paltan, PKL Highlights: एकतरफा मुकाबले में दिल्ली ने पुणे को दी 41-30 से दी मात, नवीन कुमार रहे जीत के हीरो

Updated Dec 24, 2021 | 09:53 AM IST

प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन के दूसरे दिन के दूसरे मुकाबले में दबंग दिल्ली ने पुनेरी पलटन को एकतरफा मुकाबले में मात देकर शुरुआत की है।

Loading ...
Dabang Delhi vs Puneri Paltan

प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन के दूसरे दिन के दूसरे मुकाबले में दबंग दिल्ली की पुनेरी पलटन के साथ भिड़ंत हो रही है। दिन के पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच कड़ी टक्कर हुई। अंत में बाजी गुजरात के हात लगी। 

दबंग दिल्ली ने पुनेरी पलटन को शानदार खेल दिखाते हुए जीत के साथ सीजन की शुरुआत की है। मैच में दिल्ली ने पुणे के 30 के मुकाबले 41 अंक से मात दी। दिल्ली की जीत के हीरो एक बार फिर नवीन कुमार रहे। उन्होंने मुकाबले में सुपर टेन पूरा किया और अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा अंक बटोरे। 

Gujarat Giants vs Jaipur Pink Panthers, Pro Kabaddi 2021 Live Score

दोनों टीमें इस प्रकार हैं: 

दबंग दिल्ली(Dabang Delhi Full Squad)
रेडर-
नवीन कुमार, नीरज नरवाल, सुशांत सेल, अजय ठाकुर, इमाद सेदाघाट निया
डिफेंडर- मोहित, सुमित, जोगिंदर सिंह नरवाल, विकास, जीवा कुमार, मोहम्मद मलक
ऑलराउंडर- विजय, बलराम, मंजीत छिल्लर, संदीप नरवाल

पुनेरी पलटन:(Puneri Paltan Full Squad)

रेडर: राहुल चौधरी, नितिन तोमर, पवन कुमार, पंकज मोहिते, विश्वास एस, मोहित गोयत, आकाश शिंदे, असलम ईनामदार, शुभम शेल्के।
डिफेंडर: ताजी ताजिक, सोमबीर, विशाल भारद्वाज, बलदेव सिंह, कर्मवीर, जाधव साहाजी, संकेत सावंत, सौरव कुमार, अभिनेष नादराजन।
ऑलराउंडर: सौरभ ई।
 

Dec 23, 2021  |  09:37 PM (IST)
40-29 की दिल्ली ने हासिल की बढ़त

दिल्ली ने 40-29 की बढ़त हासिल कर ली है और अपनी जीत तकरीबन पक्की कर ली है। इस दिल्ली के लिए नए सीजन की शानदार शुरुआत कहा जाएगा। 

Dec 23, 2021  |  09:36 PM (IST)
दिल्ली 39-29 से आगे, जीत तकरीबन पक्की

दिल्ली ने अपनी दबंगई दिखाते हुए मैच अपने पाले में तकरीबन कर ही लिया है। 

Dec 23, 2021  |  09:32 PM (IST)
दिल्ली 38-28 से आगे

पिछले सीजन की फाइनलिस्ट दिल्ली की टीम ने अपनी बढ़त को 38-28 कर लिया है। 

Dec 23, 2021  |  09:29 PM (IST)
तीसरी बार ऑलआउट हुई पुनेरी पलटन, दिल्ली ने मुट्ठी में किया मैच

दिल्ली ने पुणे को मैच में तीसरी बार ऑलआउट करके मैच में अपनी जीत पक्की कर ली है। दिल्ली 37-26 से आगे। हासिल की 11 अंक की बढ़त। 

Dec 23, 2021  |  09:27 PM (IST)
नवीन का दमदार खेल जारी, दिल्ली 34-25 से आगे

नवीन कुमार के शानदार खेल की बदौलत दिल्ली ने अंतिम दौर में मैच के पहुंचने से पहले दिल्ली को 9 अंक की बढ़त दिला दी है। दिल्ली 34 पुणे 25। 

Dec 23, 2021  |  09:18 PM (IST)
दिल्ली ने फिर बनाई 6 अंक की बढ़त

दबंग दिल्ली ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए 6 अंक की बढ़त हासिल करने में सफल हुई है। स्कोर दिल्ली 29 पुणे 23। स्ट्रेटजिक टाइम आउट। 

Dec 23, 2021  |  09:17 PM (IST)
नवीन कुमार ने पूरा किया सुपर टेन

नवीन कुमार ने 31बीं बार लीग में सुपर टेन पूरा किया। पहले हाफ में उन्होंने 9 अंक हासिल किए थे। 

Dec 23, 2021  |  09:16 PM (IST)
नितिन तोमर ने लिया 1 बोनस अंक, अब केवल 3 अंक का अंतर

दिल्ली के खिलाफ पुणे ने शानदार वापसी करते हुए बढ़त को पाट दिया है। 

Dec 23, 2021  |  09:15 PM (IST)
वापसी की राह पर पुणे, पहली बार ऑल आउट हुई दिल्ली

पुणे की टीम ने दूसरे हाफ में दिल्ली को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश की और ऑलआउट करके स्कोर को 26-22 पर ला दिया है। दिल्ली अब केवल 4 अंक आगे है। 

Dec 23, 2021  |  09:12 PM (IST)
राहुल ने किया मंजीत का शिकार

राहुल चौधरी ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए मंजीत चिल्लर को बाहर का रास्ता दिखा दिया। स्कोर दिल्ली 25-पुणे 17।

Dec 23, 2021  |  09:09 PM (IST)
फर्स्ट हाफ का ऐसा रहा स्कोर


                    दिल्ली   पुणे
कुल अंक           22     15
रेड प्वाइंट्स       13     12
टैकल प्वाइंट्स    05     02
ऑलआउट प्वाइंट्स 04     00 
अतिरिक्त अंक    00     01 

Dec 23, 2021  |  09:05 PM (IST)
हाफ टाइम तक दिल्ली ने दिखाई दबंगई., हासिल की 22-15 की बढ़त

दिल्ली ने पुणे के खिलाफ मुकाबले में फर्स्ट हाफ में अपनी दबंगई दिखाते हुए 22-15 की बढ़त हासिल कर ली है। नवीन कुमार ने शानदार अंदाज में 9 अंक हासिल किए।   

Dec 23, 2021  |  09:02 PM (IST)
वापसी करने की कोशिश में जुटी पुणेरी पलटन

नितिन तोमर ने शानदार डुबकी लगाकर पुणे की वापसी कराने की कोशिश की। 

Dec 23, 2021  |  09:00 PM (IST)
नितिन तोमर सुपर रेड से चूके

नितिन तोमर ने शानदार अंदाज में 2 अंक हासिल करके अपनी टीम को 2 अंक दिलाए। दिल्ली 21 पुणे -12। 

Dec 23, 2021  |  08:58 PM (IST)
पहले हाफ में दूसरी बार ऑल आउट हुई पुनेरी पलटन

पुनेरी पलटन की टीम पहले हाफ में दो बार ऑस आउट हो गई है। दिल्ली ने 21-10 की बढ़त बना ली है। 

Dec 23, 2021  |  08:56 PM (IST)
नवीन कुमार ने हासिल किया सातवां अंक

नवीन कुमार ने एक बार फिर शानदार अंदाज में टो टच करके आउट किया। दिल्ली ने हासिल की 15-8 की बढ़त।

Dec 23, 2021  |  08:52 PM (IST)
नितिन तोमर का संदीप नरवाल ने किया शिकार

नितिन तोमर का संदीप नरवाल ने शिकार किया है। इसी के साथ ही दिल्ली ने पुणे के खिलाफ 13-7 की बढ़त बना ली है। 

Chandrayaan 3