लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sports
  • Tokyo Olympics 2020 Opening Ceremony, show begins, see pictures

कोविड महामारी के बीच Tokyo Olympics का रंगारंग आगाज, देखें शानदार तस्‍वीरें

Updated Jul 23, 2021 | 19:58 IST |

Tokyo olympics 2020 opening ceremony: कोविड महामारी के बीच एक साल बाद टोक्‍यो ओलंपिक की रंगारंग शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह में जापानी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। यहां देखें शानदार तस्‍वीरें :

Loading ...
 Tokyo Olympics 2020 Opening Ceremony
1/ 10
तस्वीर साभार: AP

पिछले एक साल से भी अधिक समय से दुनिया को अपनी गिरफ्त में लेने वाली कोविड-19 महामारी के भय के बीच 32वें ओलंपिक खेलों की एक साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद शुक्रवार को यहां जापानी संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखाने वाले रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ शुरुआत हो गई। जापान के सम्राट नारूहितो खेलों का उद्घाटन करने के लिए वहां मौजूद रहे। 

 Tokyo Olympics 2020 Opening Ceremony
2/ 10
तस्वीर साभार: AP

ओलंपिक्‍स ऐसा खेल इवेंट है, जो युद्ध, बहिष्‍कारों और अब महामारी के बावजूद 125 साल के आधुनिक इतिहास से कायम है। पहली बार ओलंपिक्‍स का आयोजन दर्शकों के बगैर हो रहा है। यहां खेल स्‍पर्धाओं का आयोजन दर्शकों के बगैर होगा।

 Tokyo Olympics 2020 Opening Ceremony
3/ 10
तस्वीर साभार: AP

भारत 25वीं बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रहा है और इस बार उसने अपना सबसे बड़ा दल उतारा है। ओलंपिक मार्च पास्ट की शुरुआत हमेशा की तरह यूनान से हुई जहां पहले ओलंपिक खेल हुए थे। भारतीय दल जापानी वर्णमाला के अनुसार 21वें नंबर पर आया।

 Tokyo Olympics 2020 Opening Ceremony
5/ 10
तस्वीर साभार: AP

पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और छह बार की विश्व चैंपियन एम सी मैरीकॉम के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था और उनके साथ भारत के अन्य खिलाड़ियों और छह अधिकारियों के चेहरे पर मुस्कान और जोश दिख रहा था। 

6/ 10
तस्वीर साभार: AP

भारत के 127 खिलाड़ियों सहित 228 सदस्यीय दल ओलंपिक में भाग ले रहा है लेकिन इनमें से केवल 20 खिलाड़ियों को उदघाटन समारोह में भाग लिया।

7/ 10
तस्वीर साभार: AP

महामारी के कारण सभी देशों के कम खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। कुछ खिलाड़ियों के अगले दिन प्रतियोगिताएं होने और बीमारी के संक्रमण से बचने के लिए समारोह में भाग नहीं लिया।

8/ 10
तस्वीर साभार: AP

उदघाटन समारोह में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं देने का फैसला कई सप्ताह पहले किया था। समारोह का आकर्षण निश्चित तौर पर वे खिलाड़ी थे जो पिछले एक साल से महामारी और आशंकाओं के बीच अपनी तैयारियां कर रहे थे।

9/ 10
तस्वीर साभार: AP

उदघाटन समारोह के दौरान उन लोगों और पूर्व ओलंपियनों को भी याद किया गया जिनका कोविड-19 महामारी के कारण जान गंवाई। इस दौरान म्यूनिख 1972 ओलंपिक में आतंकवादी हमले में मारे गये इजरायली खिलाड़ियों,2011 के भूकंप और सुनामी में मारे गये लोगों का भी उल्लेख किया गया।

10/ 10
तस्वीर साभार: AP

दर्शकों के बिना आयोजित किए जा रहे ओलंपिक खेलों के उदघाटन समारोह में भी भावनाओं का ज्वार उमड़ता दिखा और ऐसे में 'भावनाओं से एकजुट' की इसकी विषय वस्तु भी कार्यक्रम के अनुकूल रही। टोक्यो में जब रात घिर आई थी तब यहां का ओलंपिक स्टेडियम दमक रहा था।

Chandrayaan 3