लाइव टीवी

नीरज चोपड़ा की कामयाबी से देश गदगद, पीएम नरेंद्र मोदी ने खास अंदाज में दी बधाई

Neeraj Chopra, Tokyo Olympics, Narendra Modi, Javelin Throw, First Gold Medal in Tokyo Olympics
Updated Aug 07, 2021 | 20:24 IST

जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा की कामयाबी से देश गदगद है। टोक्यों ओलंपिक में उन्होंने भारत के लिए पहला गोल्ड हासिल किया

Loading ...
मुख्य बातें
  • टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला गोल्ड
  • जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा की झोली में गोल्ड
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने खास अंदाज में दी बधाई

जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। पहले राउंड, दूसरे राउंड और तीसरे राउंड में जिस दूरी को उन्होंने अपने नाम किया उसके बाद यह करीब करीब साफ हो गया कि सोना उनकी झोली में गिरने जा रहा है। नीरज चोपड़ा की कामयाबी पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ साथ  पीएम नरेंद्र मोदी और दूसरी राजनीतिक हस्तियों ने खास अंदाज में बधाई दी।

टोक्यो में इतिहास रचा गया- पीएम नरेंद्र मोदी
टोक्यो में इतिहास रचा गया है! नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद किया जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई। #टोक्यो2020

अभूतपूर्व जीत- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत! आपका भाला सोना बाधाओं को तोड़ता है और इतिहास रचता है। आप अपने पहले ओलंपिक में भारत को पहली बार ट्रैक और फील्ड पदक दिलाते हैं। आपका करतब हमारे युवाओं को प्रेरणा देगा। भारत उत्साहित है! हार्दिक बधाई ।

सोनिया गांधी ने दी बधाई
मैं गोल्डन बॉय, नीरज चोपड़ा को ट्रैक और फील्ड में भारत के लिए पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई देने में देश के साथ शामिल होता हूं। मैं उनके कोच, परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों को भी विशेष बधाई देता हूं।ओलिंपिक गोल्ड खेल के क्षेत्र में सबसे बड़ी उपलब्धि है और नीरज ने अपनी एकनिष्ठ भक्ति, धैर्य और जबरदस्त प्रयासों से प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित किया है। मुझे विश्वास है कि स्वर्ण पदक जीत निश्चित रूप से हमारे सभी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

ऐतिहासिक कामयाबी- खेल मंत्री अनुराग ठाकुर
भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर नेसबसे पहले मैं नीरज चोपड़ा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं। यह एक ऐतिहासिक जीत और एक बड़ी उपलब्धि है। और ओलंपिक में अब तक की सबसे बड़ी संख्या: TokyoOlympics में पहला स्वर्ण पदक जीता।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का खास अंदाज


सीएम मनोहर लाल खट्टर का खास अंदाज

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने क्या कहा

आज बहुत प्रसन्नता है कि भारत के लिए नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में पहला गोल्ड जीता है। पूरे देश में खुशी है। इससे देश के नौजवानों को नई प्रेरणा मिलेगी। मैं इस मौके पर नीरज चोपड़ा को बहुत शुभकामनाएं और बधाई देता हूं: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

ममता बनर्जी का खास ट्वीट

इतिहास रचा गया है!भाला फेंकने वाले पर गर्व से परे, नीरज चोपड़ा द्वारा ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए!आज पूरा देश इस गौरवशाली विजय पर हर्षित होगा! बहुत बहुत बधाई आपको।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दी बधाई
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने एथलीट नीरज चोपड़ा को ओलंपिक खेलों में भाला फेंक प्रतिस्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने पर बधाई देते हुए शनिवार को कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है।स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक खेलों में शनिवार को भाला फेंक प्रतिस्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम करके भारत को ओलंपिक ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं में अब तक का पहला पदक दिलाकर नया इतिहास रचा।

राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘‘शानदार नीरज चोपड़ा। आज एक अरब दिल आपके लिए धड़क रहे हैं और हर भारतीय आप पर गर्व करता है। प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता है। क्या शानदार प्रदर्शन था। इतिहास रचा गया है। भारत को आप पर गर्व है। बधाई।’’कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक में देश के लिए एकमात्र स्वर्णिम सफलता दिलाने के लिए हरियाणा की माटी के लाल और छोटे भाई नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं। पूरे देश व हरियाणा प्रदेश को आप पर गर्व है।’’पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई दी।

नीरज चोपड़ा जिस आत्मविश्वास के साथ पहले और दूसरे राउंड में अपने भाले को नियंत्रित करके फेंका उसके बाद से ही उम्मीद बंध गई थी कि भारत टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाला है।