लाइव टीवी

Gaganyaan: गगनयान मिशन की लांचिंग से पहले इसरो को बड़ी कामयाबी, एलन मस्क ने दी बधाई

Updated Jul 15, 2021 | 08:48 IST

इसरो ने लिक्विड प्रोपलेंट विकास इंजिन की सफल हॉट टेस्टिंग की ही है। इसरो की इस कामयाबी पर एलन मस्क ने खासतौर पर बधाई दी है।

Loading ...
एलन मस्क ने इसरो की दी बधाई, खास है वजह
मुख्य बातें
  • 2022 में गगनयान मिशन को लांच किया जाना है
  • विकास इंजन का इसरो ने सफल परीक्षण किया
  • दो मानवरहित और एक मानवयुक्त अंतरिक्ष यान को भेजा जाना है।

इसरो ने 14 जुलाई, 2021 को #गगनयान कार्यक्रम के लिए इंजन योग्यता आवश्यकताओं के हिस्से के रूप में मानव रेटेड जीएसएलवी एमके III वाहन के कोर एल 110 तरल चरण के लिए तरल प्रणोदक विकास इंजन का गर्म परीक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया है। इसरो की इस कामयाबी पर एलन मस्क ने खास ट्वीट कर बधाई दी है। गगनयान मिशन को 2022 में संपन्न किया जाना है हालांकि कोरोना की वजह से मिशन में थोड़ा विलंब हुआ है। 

क्या है गगनयान मिशन

  1. इसरो का एक महत्वाकांक्षी मिशन है गगनयान
  2. तीन अंतरिक्ष मिशन को कक्षा में भेजने की योजना है।
  3. तीन मिशन में दो मानवरहित और एक मानव युक्त होगा।
  4. मानव अंतरिक्ष उड़ान को ऑर्बिटल माड्यूल भी कहा जाता है। पृथ्वी से करीब 300 से 400 किमी ऊंचाई पर पृथ्वी का चक्कर लगाएगा। 
  5. पेलोड में क्रू मॉड्यूल, यह इंसान को ले जाने वाला अंतरिक्षयान होता है। 
  6. सर्विस मॉडयूल- यह लिक्विड प्रोपलेंट इंजन द्वारा संचालित होता है। 

रूस में दी जा रही है ट्रेनिंग
गगनयान की लांचिंग के लिए जीएसएलवी एमके थ्री का इस्तेमाल किया जाएगा। GSLV MK III KA लांच वेहिकल मार्क थ्री भी कहा जाता है।जून 2019 में रूस के ग्लॉवकॉस्मॉस के साथ इसरो ने एक अनुबंध किया था जिसमें उम्मीदवारों का चयन, चिकित्सीय परीक्षण और अंतरिक्ष परीक्षण शामिल था। अंतरिक्ष यात्री सोयूज मानव युक्त अंतरिक्ष प्रणाली की बारिकियों के सीखने के साथ साथ अल्पकालिक भारहीनता के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।