लाइव टीवी

boAt के ANC सपोर्ट वाले नए ईयरबड्स भारत में लॉन्च, कीमत 1,999 रुपये

Updated Mar 22, 2022 | 13:48 IST

boAt Airdopes 411 ANC को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये कंपनी के नए ANC (एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन) सपोर्ट वाले ईयरबड्स हैं। इस डिवाइस की कीमत 2 हजार रुपये से कम रखी गई है। Airdopes 411 ANC कंपनी के ANC सपोर्ट वाले सबसे सस्ते ईयरबड्स हैं।

Loading ...
Photo Credit- boAt
मुख्य बातें
  • boAt Airdopes 411 ANC की कीमत भारत में 1,999 रुपये रखी गई है
  • बोट की इस नई डिवाइस में म्यूजिक और कॉल्स को कंट्रोल करने के लिए टच कंट्रोल्स भी दिए गए हैं।
  • इसकी बैटरी 320mAh की है और यहां ASAP चार्ज टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट दिया गया है

boAt Airdopes 411 ANC को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये कंपनी के नए ANC (एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन) सपोर्ट वाले ईयरबड्स हैं। इस डिवाइस की कीमत 2 हजार रुपये से कम रखी गई है। Airdopes 411 ANC कंपनी के ANC सपोर्ट वाले सबसे सस्ते ईयरबड्स हैं। इस नए प्रोडक्ट को साल 2019 में लॉन्च हुए boAt Airdopes 411 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया है। 

boAt Airdopes 411 ANC की कीमत भारत में 1,999 रुपये रखी गई है। ग्राहकों को इस प्रोडक्ट के साथ 1 साल की वारंटी भी मिलेगी। इसकी बिक्री आज यानी 22 मार्च से ही शुरू कर दी गई है। इसे ब्लैक स्टोर्म, ब्लू थंडर और ग्रे हरीकेन ऑप्शन में पेश किया गया है। ग्राहक इस नई डिवाइस को फ्लिपकार्ट और बोट की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। 

सरकार ने इन Android फोन यूजर्स को दी गंभीर चेतावनी, तुरंत करें ये काम

boAt Airdopes 411 ANC के फीचर्स 

boAt Airdopes 411 ANC में 10mm ड्राइवर्स और ब्लूटूथ v5.2 का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें IWP (इंस्टा वेक एंड पेयर) टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट मौजूद है। इससे ईयरबड्स आसानी से स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाते हैं। 

इस डिवाइस में ANC का सपोर्ट दिया गया है। ये 25dB तक नॉयज कैंसिलेशन ऑफर करते हैं। यूजर्स को इसमें एंबिएंट मोड का भी सपोर्ट मिलेगा। ताकी यूजर्स को आसपास की आवाज भी आ सके। 

बोट की इस नई डिवाइस में म्यूजिक और कॉल्स को कंट्रोल करने के लिए टच कंट्रोल्स भी दिए गए हैं। साथ ही टच के जरिए यूजर्स सीरी और गूगल असिस्टेंट को भी एक्टिवेट कर सकते हैं। वाटर रेसिस्टेंस के लिए इसमें IPX4 रेटिंग दी गई है। 

32MP सेल्फी कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ Samsung का नया स्मार्टफोन लॉन्च, इतनी है कीमत

इसकी बैटरी 320mAh की है और यहां ASAP चार्ज टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक यूजर्स महज 10 मिनट चार्ज कर ईयरबड्स को 1 घंटे तक चला सकेंगे। वहीं, ANC ऑन में सिंगल चार्ज में बड्स 4.5 तक चलेंगे। इसी तरह ANC ऑफ में केस के साथ टोटल 22 घंटे की बैटरी यूजर्स को मिलेगी। चार्जिंग के लिए इसमें USB टाइप-सी का सपोर्ट दिया गया है।