लाइव टीवी

Chandra Grahan 2021: लगने जा रहा है सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, नोट कर लें समय और तारीख

Updated Nov 19, 2021 | 09:14 IST

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) November 2021 Date and Time in India, चंद्र ग्रहण कब है: ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, 19 नवंबर के दिन लगने वाला चंद्रग्रहण बेहद महत्वपूर्ण है। यह इस सदी का सबसे बड़ा चंद्रगहण बताया जा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
Lunar Eclipse 2021 Date
मुख्य बातें
  • साल का अंतिम चंद्र ग्रहण ज्योतिष के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण
  • 19 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत के कुछ ही हिस्सों में दिखेगा
  • अमेरिका और यूरोप के कुछ हिस्सों में पूरी तरह दिखेगा चंद्रग्रहण

Chandra Grahan or Lunar Eclipse 2021 Date and Time in India: इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण शुक्रवार, 19 नवंबर, 2021 को लगने वाला है। यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा और बहुत ही कम समय के लिए और केवल पूर्वोत्तर भारत में दिखाई देगा। महत्वपूर्ण खगोलीय घटना में 580 वर्षों में सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण होगा और यह पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। इतनी लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 को हुआ था और अगली बार इसी तरह का घटनाक्रम वर्ष 2669 में आठ फरवरी को दिखेगा।

जानिए समय

एमपी बिड़ला तारामंडल में अनुसंधान और अकादमिक निदेशक देबीप्रसाद दुआरी के मुताबिक, आंशिक चंद्रग्रहण दोपहर 12.48 बजे शुरू होगा और शाम 4.17 बजे समाप्त होगा।  ग्रहण की अवधि तीन घंटे 28 मिनट 24 सेकंड होगी, जो 580 वर्षों में सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण होगा। अधिकतम आंशिक ग्रहण अपराह्न 2.34 बजे दिखाई देगा जब चंद्रमा का 97 फीसदी हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढक जाएगा।

कहां-कहां दिखेगा

भारत की बात करें तो यह चंद्रग्रहण पूर्वी क्षितिज के अत्यंत करीब अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ इलाकों में चंद्रोदय के ठीक बाद आंशिक ग्रहण अपने अंतिम क्षणों में दिखाई देगा। वहीं विदेश में आंशिक चंद्र ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत क्षेत्र में दिखाई देगा। उपछाया ग्रहण पूर्वाह्न 11.32 बजे शुरू होगा और शाम 5.33 बजे समाप्त होगा। उपछाया ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा अपूर्ण रूप से संरेखित होते हैं।