लाइव टीवी

लॉकडाउन में एन्जॉय करें ये ऑनलाइन गेम, घर पर नहीं होंगे बोर

Updated Apr 14, 2020 | 07:18 IST

इन दिनों ऑनलाइन गेम खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि अगर आप घर पर बोर हो रहे हैं ,तो इन ऑनलाइन गेम के जरिए खुद का मनोरंजन कर सकते हैं, इसके अलावा यह गेम दिमाग को तेज बनाता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
Online Games to Keep Your Mind Shar
मुख्य बातें
  • इन ऑनलाइन गेम को आप घर पर ट्राई क सकते हैं।
  • इन ऑनलाइग गेम को खेलने से दिमाग तेज होता है।
  • शतरंज और पजल्स जैसे कई गेम है, जिससे आप बोर नहीं होंगे।

लॉकडाउन की वजह से आम जनता काफी परेशान है। इस मुश्किल परिस्थिति में लोग अपने-अपने घरों में बंद है। ऐसे हालात में लोग खुद को व्यस्त रखने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। वहीं जिम से लेकर स्कूल तक बंद किए जा चुके हैं, ऐसे में बच्चों के साथ-साथ बड़े भी खूब बोर हो रहे हैं। हालांकि कई कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, लेकिन आम दिनों की तुलना में पूरे दिन घर रहना काफी मुश्किल है। ऐसे में अगर आप घर में खाली बैठे हैं और बोर हो रहे हैं तो इन ऑनलाइन गेम को एन्जॉय कर सकते हैं।

यह ऑनलाइन गेम न सिर्फ आपको बोर होने से बचाएंगे बल्कि आपके दिमाग को भी तेज बनाता है। अगर गेम के दीवाने हैं तो इस वर्चुअल रियलिटी में कई गेम के ऑप्शन मौजूद हैं, आपको बस अपने मोबाइल फोन में इसे डाउनलोड करना होगा। बता दे कि इस तरह के गेम आपको बेहद पसंद आएगे।

शतरंज- शतरंज एक बहुत पुराना खेल है। चेसबोर्ड खेलने के लिए दो लोगों की आवश्यकता होती है। वहीं इस खेल को समझने के लिए अभ्यास की जरूरत होती है। चेस एक दिमाग वाला खेल है, जिसके खेलने से मानसिक व्यायाम होता है। चेस खेलने के लिए कोई उम्र सीमा नहीं होती है लेकिन कोई समझदार व्यक्ति ही इसे खेल सकता है। अब यह खेल ऑनलाइन भी खेल सकते हैं,
ऑनलाइन गेम के शुरुआत में आप अलग-अलग स्तर में इसे खेल सकते हैं।

ट्रिकी पजल्स- अगर आपको पजल और रिडल्स पसंद है, तो ट्रिकी पजल्स को ट्राई कर सकते हैं। इसे आप अपने एंड्रॉयड फोन में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। ट्रिकी पजल्स  में अलग अलग स्तर पर माइंड ट्रिक्स की मदद से आपको आगे बढ़ना होता है। गेम लवर्स के लिए नए गेम्स खेलना हमेशा एक्साइटिंग होता है। ऐसे में वह ऑनलाइन पजल्स खेलना बेहद पसंद करेंगे।

न्यूरोनेशन- यह ऐप फोकस, लॉजिक और मेमोरी को बेहतर बनाने के लिए मेमोरी ट्रेनिंग और ब्रेन टीज़र का काम करता है। सिर्फ 15 मिनट के लिए न्यूरोनेशन पर ट्रेनिंग कमजोर याददाश्त, घटती एकाग्रता या बहुत धीरे-धीरे सोचने जैसे मुद्दों में सुधार कर सकता है। वहीं फ्रेई यूनिवर्सिट बर्लिन में मनोविज्ञान विभाग में एक अध्यन के दौरान इस खेल को सबसे प्रभावशाली गेम बताया गया।

सुडोकू- सुडोकू एक दिमाग से खेले जाने वाला पजल गेम है, जो गूगल पे पर खेला जाता है। 5,000 से अधिक चैलेजिंग सुडोकू पजल हैं जो आपके दिमाग को ट्रनिंग देने में आपकी  मदद कर सकती हैं। क्लासिक सोडोकू एक लॉजिक-आधारित नंबर पजल गेम है, जहां लक्ष्य प्रत्येक बॉक्स में 1 से 9 तक अंक, रो और कॉलम को एक बार में रखना है। यह गेम पजल को हल करने की तकनीक भी देता है। इसमें सहज ज्ञान युक्त इंटरफेस, आसान नियंत्रण, क्लीयर लेआउट कई अलग-अलग स्तर हैं, जो खिलाड़ियों के लिए काफी मुश्किल होते हैं।

ब्रेन ऑन इट- ये खेल आपके दिमाग के लिए चैलेजिंग पजल ऑफर करता है। यहां कई ऐसे दर्जनों पजल हैं, जिससे आपके दिमाग पर गहरा असर पड़ता है। खास बात है कि इसे जीतने वाले को क्राउन मिलता है। इस गेम को आप अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। हर पजल्स को हल करने के कई तरीके हैं लेकिन यूजर्स को सबसे अच्छा समाधान खोजने की आवश्यकता है।