लाइव टीवी

एक आवाज लगाते ही हो जाएगा झाड़ू-पोछा! जानें कैसे?

Updated Jun 24, 2022 | 20:38 IST

Anker के Eufy ब्रैंड ने भारत में अपने नए RoboVac G20 Robotic Hybrid वैक्यूम क्लीनर को लॉन्च कर दिया है। इस वैक्यूम क्लीनर में चार सक्शन मोड्स और वेट मॉपिंग फीचर भी दिया है। इतना ही नहीं इसमें गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है।

Loading ...
Photo Credit- Anker
मुख्य बातें
  • Robovac G20 Hybrid की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है
  • इसमें डस्ट कंप्रेशन टेक्नोलॉजी दी गई है
  • RoboVac G20 Hybrid में एक्स्ट्रा-लार्ज 130ml वाटर टैंक दिया गया है

Anker के Eufy ब्रैंड ने भारत में अपने नए RoboVac G20 Robotic Hybrid वैक्यूम क्लीनर को लॉन्च कर दिया है। इस वैक्यूम क्लीनर में चार सक्शन मोड्स और वेट मॉपिंग फीचर भी दिया है। इतना ही नहीं इसमें गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। ऐसे में इसे वॉयस कमांड भी दिया जा सकता है। 

Robovac G20 Hybrid की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है और इसमें 12 महीने की वारंटी ग्राहकों को मिलेगी। इसे फ्लिपकार्ट और मेजर रिटेल चेन स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। 

सोने से कम नहीं और गुमे तो गम नहीं! पैसा वसूल फीचर्स वाले ये 3 हैं सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स

Eufy Robovac G20 Hybrid के फीचर्स 

इसमें 5x ज्यादा पावर दिया गया है। यूजर्स 4 सक्शन मोड्स में से सेलेक्ट कर सकते हैं और 2500 pa तक सक्शन पावर हासिल कर सकते हैं। इसमें डस्ट कंप्रेशन टेक्नोलॉजी दी गई है। ऐसे में ज्यादा डस्ट को कलेक्ट किया जा सकता है। साथ ही ये हाइब्रिड वैक्यूम क्लीनर 55 dB साउंड पर ऑपरेट करता है। 

RoboVac G20 Hybrid में एक्स्ट्रा-लार्ज 130ml वाटर टैंक दिया गया है। ताकी ये 100 मिनट तक के पोछे के लिए ज्यादा पानी रख सके। इसमें कई इंटेलिजेंट कंट्रोल दिए गए हैं। जैसे इसमें एक स्मार्ट नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। जो इंटेलिजेंट तरीके से हाउस एनवायरमेंट को याद रखता है। साथ ही ये रियल टाइम में सामने वाली चीजों की भी पहचान कर लेता है। 

सिर्फ नाम डालकर ऐसे मिलाएं अपनी गर्लफ्रेंड से खुदकी कुंडली, देखें शादी होगी या नहीं

इस वैक्यूम क्लीनर को Eufy ऐप के जरिए कंट्रोल भी किया जा सकता है। ये वॉयस असिस्टेंट को भी सपोर्ट करता है। ऐसे में आप गूगल असिस्टेंट को बोलकर क्लीनिंग सेशन स्टार्ट कर सकते हैं।