लाइव टीवी

धरती की किसी भी बिल्डिंग से बड़ा एस्टेरॉयड आज पृथ्वी से होकर गुजरेगा, आप ऐसे देख सकते हैं

Updated Jan 18, 2022 | 14:20 IST

धरती पर मौजूद किसी भी बिल्डिंग से भी बड़ा एस्टेरॉयड आज पृथ्वी से होकर गुजरेगा। एस्टेरॉयड का गुजरना इसलिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि अगर ये पृथ्वी से टकरा जाए तो बड़ी तबाही मचा देगा। इस बड़े एस्टेरॉयड का नाम 7482 (1994 PC1) है।

Loading ...
Photo Credit- iStock
मुख्य बातें
  • इस बड़े एस्टेरॉयड का नाम 7482 (1994 PC1) है
  • इसका पता पहली बार साल 1994 में लगाया गया था
  • अच्छी बात ये है कि इस एस्टेरॉयड से धरती को कोई खतरा नहीं है

धरती पर मौजूद किसी भी बिल्डिंग से भी बड़ा एस्टेरॉयड आज पृथ्वी से होकर गुजरेगा। एस्टेरॉयड का गुजरना इसलिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि अगर ये पृथ्वी से टकरा जाए तो बड़ी तबाही मचा देगा। इस बड़े एस्टेरॉयड का नाम 7482 (1994 PC1) है। इसका पता पहली बार साल 1994 में लगाया  गया था। 

7482 (1994 PC1) नाम वाला ये एस्टेरॉयड 1,052 मीटर या या 3,451 फीट चौड़ा है। तुलनात्मक तौर पर बात करें तो धरती की सबसे ऊंची इमारत दुबई का बुर्ज खलीफा 830 मीटर या 2,723 फीट ऊंचा है। 

अंतरिक्ष से ऐसा दिखाई देता है माउंट एवरेस्ट, नासा के एस्ट्रोनॉट ने शेयर किया फोटो

लेकिन, अच्छी बात ये है कि इस एस्टेरॉयड से धरती को कोई खतरा नहीं है। क्योंकि, आज जब ये पृथ्वी से होकर गुजरेगा तब ये चंद्रमा की दूरी से भी पांच गुना दूरी से होकर जाएगा। यानी ये धरती से 1.2 मिलियन मील दूरी से गुजरेगा। 

यूनाइटेड स्टेट्स नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के एस्टेरॉयड वॉच ट्विटर अकाउंट ने ट्वीट किया, नियर-अर्थ #एस्टेरॉयड 1994 PC1 (~1 किमी चौड़ा) काफी फेमस है और हमारे #PlanetaryDefense एक्सपर्ट्स द्वारा दशकों से इसका अध्ययन किया जा रहा है। निश्चिंत रहें, 1994 PC1 अगले मंगलवार, 18 जनवरी को हमारे ग्रह से 1.2 मिलियन मील दूरी से सुरक्षित रूप से गुजर जाएगा।

Artificial Sun: चीन के 'नकली सूरज' ने हासिल की असली से 5 गुना ज्यादा गर्मी, ये है मकसद

विशाल एस्टेरॉयड को पहली बार अगस्त 1994 में ऑस्ट्रेलिया में साइडिंग स्प्रिंग ऑब्जर्वेटरी से खगोलशास्त्री रॉबर्ट एच मैकनॉट द्वारा देखा गया था। क्षुद्रग्रह को पृथ्वी के पास से गुजरते हुए देखने के इच्छुक लोग इसे NASA की Eyes website के जरिए देख सकते हैं।