लाइव टीवी

PHOTOS: 400 साल बाद दिखा ये महासंयोग, बेहद करीब आ गए बृहस्पति और शनि

Updated Dec 21, 2020 | 21:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Jupiter-Saturn: सौर मंडल के दो ग्रह बृहस्पति और शनि सोमवार को बेहद करीब आए। दोनों इतने करीब लगभग 400 साल बाद आए हैं। ये खगोलीय घटना 17 जुलाई 1623 के बाद हुई।

Loading ...
बृहस्पति और शनि ग्रह आए नजदीक

21 दिसंबर यानी आज एक एक दुर्लभ खगोलीय घटना हुई, जिसमें बृहस्पति और शनि जो हमारे सौर मंडल के दो सबसे बड़े और सबसे चमकीले विशाल ग्रह हैं, एक दूसरे से निकटतम दूरी पर रहे। ये खगोलीय चमत्कार भारत में 6.30-7.30 बजे के बीच देखा गया। ये भी संयोग है कि ऐसा वर्ष के सबसे लंबे दिन हुआ। 

दिलचस्प बात यह है कि आश्चर्यचकित करने वाली इस घटना को लगभग 400 वर्षों के बाद देखा गया। ये दोनों ग्रह इससे पहले 17वीं शताब्दी में महान खगोलविद गैलीलियो के जीवनकाल में इतने पास आए थे। इससे पहले जुलाई, 1623 में दोनों ग्रह इतने करीब आए थे। बृहस्पति और शनि ग्रह एक-दूसरे के इतने करीब और एक सीध में आ गए कि दोनों एक तारे जैसा दिखाई दिए। अब ऐसा 2080 में होने की संभावना है। 


अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारे सौरमंडल में दो बड़े ग्रहों का नजदीक आना बहुत दुर्लभ नहीं है। बृहस्पति ग्रह अपने पड़ोसी शनि ग्रह के पास से प्रत्येक 20 साल पर गुजरता है, लेकिन इसका इतने नजदीक आना खास है। वैज्ञानिकों का कहना था कि दोनों ग्रहों के बीच उनके नजरिए से सिर्फ 0.1 डिग्री की दूरी रह जाएगी।