लाइव टीवी

सिर्फ रास्ता ना खोजें, Google Maps से पैसे भी कमाएं, जानें तरीके

Updated Feb 25, 2022 | 18:17 IST

Google Maps दुनियाभर में इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे पॉपुलर नेविगेशन ऐप है। दुनियाभर में यूजर्स इसका इस्तेमाल एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए करते हैं। साथ ही आसपास नई जगह खोजने और रेस्टोरेंट और दुकान वगैरह खोजने के लिए भी करते हैं।

Loading ...
Photo Credit- UnSplash
मुख्य बातें
  • दो तरीके हैं जिनसे गूगल मैप्स के जरिए पैसे कमाए जा सकते हैं
  • आप बतौर Map Analyst काम कर सकते हैं
  • दूसरा तरीका ऑनलाइन मार्केटिंग कंसल्टेंट बनकर पैसे कमाने का है

Google Maps दुनियाभर में इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे पॉपुलर नेविगेशन ऐप है। दुनियाभर में यूजर्स इसका इस्तेमाल एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए करते हैं। साथ ही आसपास नई जगह खोजने और रेस्टोरेंट और दुकान वगैरह खोजने के लिए भी करते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है? गूगल मैप्स के जरिए पैसे भी कमाए जा सकते हैं। 

Google Maps प्लेटफॉर्म को यूजफुल और एक्यूरेट बनाने वाले यूजर्स को उनके कंट्रीब्यूशन के लिए पॉइंट्स देता है। गूगल मैप्स उन लोगों को पॉइंट्स देता है जो रिव्यूज, फोटोग्राफ्स और वीडियो के जरिए अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हैं। साथ ही उनको भी जो आंसर्स के साख इनसाइट्स देते हैं, किसी जगह के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हैं, एडिट्स के साथ किसी जगह के इंफॉर्मेशन को अपडेट करते हैं, मिसिंग प्लेसेस को ऐड करते हैं और फैक्ट्स के साथ इंफॉर्मेशन को वेरिफाई करते हैं। मिलने वाले पॉइंट्स कंट्रीब्यूशन के हिसाब से अलग-अलग होते हैं। उदाहरण के तौर पर बताएं तो आपको किसी जगह का रिव्यू लिखने पर 10 पॉइंट और डिटेल एडिट करने पर 5 पॉइंट मिलेगा। 

48MP कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ Samsung का नया फोन भारत में लॉन्च, कीमत 10,499 रुपये

जैसे-जैसे ये पॉइंट्स बढ़ते जाते हैं वैसे-वैसे यूजर का लेवल बढ़ता जाता है। जैसे ही कोई पर्सन 250 पॉइंट्स इकट्ठे करता है उसे एक स्टार मिलता है। तो अब सवाल ये है कि इन पॉइंट्स का रियल लाइफ में क्या यूज है? इन्हें रियल मनी के लिए रीडिम नहीं किया जा सकता। ना ही इन्हें गूगल प्ले स्टोर पर यूज किया जा सकता है। यानी गूगल मैप्स से पैसे कमाने का सीधा तरीका तो नहीं है। 

लेकिन, दो तरीके हैं जिनसे गूगल मैप्स के जरिए पैसे कमाए जा सकते हैं। पहला तरीका ये है कि आप बतौर Map Analyst काम कर सकते हैं। मैप एनालिस्ट मैप में मौजूद जानकारी की एक्यूरेसी ऑनलाइन रिसर्च के जरिए चेक करता है। Lionbridge एक कंपनी है जो Google जैसी कंपनियों के साथ काम करती है और ये सुनिश्चित करती है कि Maps और सर्च रिजल्ट और इंटरनेट में मौजूद दूसरी जानकारियां सही हों और बेहतर तरीके से काम आ रही हों। ये जॉब फ्लेक्सिबल होती है और इसमें हर घंटे $10 (लगभग 756 रुपये) से $16 (लगभग 1,211 रुपये) तक दिए जाते हैं। 

दुनिया का सबसे बड़ा OnePlus स्टोर बेंगलुरु में खुला, यहां है अनबॉक्सिंग जोन से लेकर गेमिंग जोन तक बहुत कुछ

दूसरा तरीका ऑनलाइन मार्केटिंग कंसल्टेंट बनकर पैसे कमाने का है। ऑनलाइन मार्केटिंग कंसल्टेंट SEO, ads और यूजर जनरेटेड कंटेंट के जरिए छोटो व्यवसायों को ग्राहक दिलवा सकते हैं। ऐसे में आप छोटे व्यापारों को ग्राहक दिलावकर पैसे कमा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको थोड़ी मार्केटिंग स्किल और वेब डेवलपमेंट सीखने की जरूरत होगी।