लाइव टीवी

2020 की अंतिम बड़ी खगोलीय घटना आज, बृहस्पति और शनि होंगे बेहद करीब, कैसे और कब देखें

Updated Dec 21, 2020 | 15:25 IST

21 दिसंबर की इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखने के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं है। इसे घटना को आंखों पर बिना कुछ लगाए देखा जा सकता है। सूरज डूबने के बाद इस घटना को देखा जा सकता है।

Loading ...
बृहस्पति और शनि होंगे बेहद करीब। तस्वीर-नासा

नई दिल्ली : सौर मंडल में साल 2020 की सोमवार को एक बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है। सोमवार की रात बृहस्पति और शनि ग्रह एक-दूसरे के इतने करीब और एक सीध में आ जाएंगे कि दोनों एक तारे जैसा दिखाई देंगे। खास बात यह है कि ये दोनों ग्रह इतने करीब होंगे कि उन्हें एक डिग्री के दसवें हिस्से से अलग किया जा सकेगा। सौरमंडल के ये दोनों ग्रह चार शताब्दियों से पहले इतने करीब कभी नहीं आए हैं। इससे पहले 16 जुलाई 1623 को ये दोनों ग्रह एक दूसरे से पांच मिनट 10 सेकेंड की दूरी पर थे। 

अब तक केवल दो ही बार हुई हैं ये घटनाएं
बताया जा रहा है कि 21 दिसंबर को ये ग्रह एक-दूसरे से छह मिनट छह सेकेंड की दूरी पर होंगे। बृहस्पति और शनि एक दूसरे के इतने करीब आने की घटनाएं अब तक केवल दो ही बार हुई हैं। नासा के प्लेनेटरी साइंस डिविजन के खगोलविद हेनरी थ्रूप ने कहा, 'दो ग्रहों के समीप आने की घटना साल के किसी दिन हो सकती है। यह निर्भर करता है कि कक्षा में ग्रह कहां पर हैं।' 

किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं
21 दिसंबर की इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखने के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं है। इसे घटना को आंखों पर बिना कुछ लगाए देखा जा सकता है। इस घटना को देखने के लिए आपको केवल सूरज के डूबने का इंतजार करना होगा। एक चीज और यह जरूरी है कि उस वक्त आसमान साफ हो। आपको आसमान के दक्षिण पश्चिम हिस्से में देखना होगाी।  इसके अलावा आपको यह भी देखने होगा कि आप जिस जगह खड़े हों उसके आस-पास ज्यादा रोशनी न हो।

नासा की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं
इस खगोलीय घटना का बेहतर दृश्य देखने के लिए आप बॉयनाकुलर अथवा टेलिस्कोप की मदद ले सकते हैं। यदि आप इसकी व्यवस्था नहीं कर सकते तो आप इसे नासा की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग अथवा उसके फेसबुक एवं यूट्यूटब चैनल पर देख सकते हैं।