लाइव टीवी

ये है LG का हाईटेक फ्रिज, LED पैनल, ब्लूटूथ स्पीकर और Wi-Fi कनेक्टिविटी से है लैस, ऐसे करता है काम

Updated Sep 03, 2022 | 10:12 IST

LG MoodUp fridge को पेश किया गया है। इसमें WiFi और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। साथ ही इसमें वॉयस रिकग्निशन के लिए ऑन-डिवाइस AI चिप दिया गया है।

Loading ...
LG MoodUp Fridge (Photo- LG)
मुख्य बातें
  • इसमें LED पैनल दिया गया है
  • इसमें WiFi कनेक्टिविटी भी दी गई है
  • इसमें ब्लूटूथ स्पीकर भी दिया गया है

LG MoodUp fridge कंपनी का लेटेस्ट स्मार्ट रेफ्रिजरेटर है। इसे कंपनी द्वारा IFA 2022 में पेश किया गया। कंपनी के इस लेटेस्ट फ्रिज की खास बात ये है कि इसमें LED पैनल दिया गया है इसके लिए यूजर्स अलग-अलग कलर्स को सेलेक्ट कर सकते हैं। यूजर्स अपर डोर के लिए 22 कलर्स में से और लोअर पैनल के लिए 19 कलर्स में से सेलेक्ट कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस MoodUP फ्रिज में ब्लूटूथ स्पीकर भी दिया गया है। इसे स्मार्टफोन के साथ पेयर कर गाने सुने जा सकते हैं। 

LG MoodUp fridge में यूजर्स अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं और फ्रिज के कलर को ऑन डिमांड चेंज कर सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने US के लिए इस स्मार्ट रेफ्रिजरेटर की कीमत और उपलब्धता के संदर्भ में जानकारी नहीं दी है। साथ ही अभी ये भी नहीं बताया गया है कि इसे भारत में कब पेश किया जाएगा। 

अगर सस्ते में खरीदना चाहते हैं नया स्मार्टफोन... तो 6 सितंबर तक ठहर जाएं!

LG ने कहा है कि MoodUp रेफ्रिजरेटर में मौजूद LED डोर पैनल्स से यूजर्स अप्लायंस के लुक और फील को कस्टमाइज कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स सीजन, प्लेस, मूड और पॉप जैसे कलर बेस्ड थीम अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही यूजर्स टॉप डोर के लिए 22 कलर ऑप्शन्स में से और बॉटम डोर के लिए 19 कलर्स में से किसी भी एक को सेलेक्ट कर सकते हैं। 

एलजी के इस स्मार्ट रेफ्रिजरेटर में इन-बिल्ट ब्लूटूथ स्पीकर मौजूद है। इसे स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप की मदद से कनेक्ट किया जा सकता है और इसमें म्यूजिक प्ले किया जा सकता है। साथ ही म्यूजिक के साथ सिंक होकर LED पैनल कलर भी चेंज करता है। पैनल ऑफ होने के बाद फ्रिज में लक्स ग्रे और लक्स वाइट डिजाइन मिलता है। 

गजब! फोल्ड हो जाता है Lenovo के इस लैपटॉप का डिस्प्ले, इतनी है कीमत

LG MoodUp fridge में WiFi और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। साथ ही इसमें वॉयस रिकग्निशन के लिए ऑन-डिवाइस AI चिप दिया गया है। फ्रिज का दरवाजा खुला रहने पर यूजर्स को इसका नोटिफिकेशन भी मिलेगा। कंपनी के मुताबिक रात के वक्त फ्रिजर का डोर ब्राइट ग्लो करेगा। ताकी यूजर्स को फ्रिज खोलने में आसानी हो।