लाइव टीवी

क्वारंटीन में हैं तो Alexa को बनाएं अपना हमसफर, आसानी से निकल जाएगा ये मुश्किल समय

Updated Apr 09, 2020 | 14:10 IST

आप टेक्नोफ्रेंडली हैं तो ये लॉकडाउन पीरियड या क्वारंटीन पीरियड आपको कभी बोर नहीं होने देगा। अमेजन भी क्वारंटीन के इस दौर में आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन लेकर आया है ताकि आपका समय बेहद आसानी से गुजरे।

Loading ...
क्वारंटीन के दौर में अलेक्सा आपकी ऐसे करेगा मदद (source: pixabay)
मुख्य बातें
  • टेक्नोफ्रेंडली हैं तो ये लॉकडाउन पीरियड या क्वारंटीन पीरियड आपको कभी बोर नहीं होने देगा
  • अब क्वारंटीन के इस मुश्किल पीरियड में अलेक्सा आपका हमसफर बनेगा
  • जब आप हाथ धोएंगे तो अलेक्सा आपके लिए गाना गाएगा ताकि आप अच्छे से ये काम करें

कोरोना वायरस की इस महामारी के दौर में दुनियाभर के लोग अपने-अपने घरों में कैद है। हर कोई अपने-अपने घर से काम कर रहा है। 24 घंटे घर के अंदर ही रहना ना बाहर जाना है और ना ही किसी बाहरी इंसान से मिलना, जिंदगी जैसे ठहर सी गई हो। ऐसे में कोई भी व्यक्ति बोर हो जाता है और फिर वह अपने आप को व्यस्त रखने के लिए और अपना मन बहलाने के लिए  टेक्नोलॉजी पर निर्भर हो जाता है। टेक्नोलॉजी जो कहा जाए कि आज के दौर में ये हमारा बेस्ट फ्रेंड बन गया है तो ये कहना गलत नहीं होगा। 

आप टेक्नोफ्रेंडली हैं तो ये लॉकडाउन पीरियड या क्वारंटीन पीरियड आपको कभी बोर नहीं होने देगा। आप इसकी मदद से अपने दोस्तों से वीडियो चैट कर सकते हैं मूवी देख सकते हैं वीडियो गेम खेल सकते हैं अपनी हॉबीज को लेकर ऑनलाइन क्लासेस ले सकते हैं और अपनी स्किल बढ़ा सकते हैं। ऐसे मुश्किल समय में टेक्नो कंपनियां भी लोगों का काफी खयाल रख रही हैं। अमेजन भी क्वारंटीन के इस दौर में आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन लेकर आया है ताकि आपका समय बेहद आसानी से गुजरे।

स्टे होम स्टे सेफ
अमेजन ने इको स्पीकर में एक नया फीचर लेकर आया है। अब क्वारंटीन के इस मुश्किल पीरियड में अलेक्सा आपका हमसफर बनेगा। अलेक्सा अब आपको आपके रुटीन को लेकर अवेयर करेगा। भले ही आप कितने भी व्यस्त क्यों ना हों लेकिन अलेक्सा आपको अपने जीवन में बैलेंस बनाकर चलने में आपकी पूरी मदद करेगा। इसके लिए बस आपको फोन के अलेक्सा एप पर क्लिक करना होगा, फीचर ऑप्शन पर जाकर आपको स्क्रॉल डाउन करना होगा जहां पर सबसे नीचे वर्क फ्रॉम होम स्टे एट होम रुटीन का ऑप्शन होगा।

ये दोनों रुटीन आपको याद दिलाते रहते हैं कि आपको अपने दिन की शुरुआत कैसे करनी है, आपको कब उठना है कब खाना है कब सोना सब ब्रेक लेना है इन सबके बारे में अलेक्सा आपको याद दिलाता रहेगा।

आपके हाईजीन का भी ध्यान रखेगा
जब आप हाथ धोएंगे तो अलेक्सा आपके लिए गाना गाएगा ताकि आप अच्छे से ये काम करें। जब आप सिंक में हाथ धो रहे हैं तो आप अलेक्सा से 20 सेकेंड के लिए गाना गाने के लिए कहें। इससे ये फायदा होगा कि आप 20 सेकेंड तक अपना हाथ धो सकेंगे जिससे आप अपने आप को कीटाणुमुक्त रख सकते हैं।

कोरोना वायरस के बारे में करेगा जागरुक
अलेक्सा अब आपको कोरोना वायरस को लेकर जागरुक भी करेगा। महामारी से जुड़ी सारी जानकारियां वह आपको देगा। अगर आपको संदेह है कि आप इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं तो आप अलेक्सा से पूछ सकते हैं। इस पर अलेक्सा आपको सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक सलाह देगा।