लाइव टीवी

Mitron ने लॉन्च किया Atmanirbhar Apps, मेड इन इंडिया ऐप्स को प्रमोट करना उद्देश्य

Updated Nov 02, 2020 | 16:31 IST

भारतीय शॉर्ट वीडियो बनाने वाली कंपनी Mitron ने Atmanirbhar App लॉन्च किया है। इसके जरिए भारत में बने ऐप को प्रमोट किया जाएगा।

Loading ...
आत्मनिर्भर ऐप
मुख्य बातें
  • आत्मनिर्भर ऐप लॉन्च किया गया है
  • गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है
  • भारतीय ऐप्स को बढ़ावा देना प्रमुख उद्देश्य है

भारतीय शॉर्ट वीडियो बनाने वाली कंपनी मित्रों (Mitron)का आत्मनिर्भर ऐप (Atmanirbhar App) अब गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। यह ऐप मुख्य रूप से बिजनेस, ई-लर्निंग, न्यूज, हेल्थ, शॉपिंग, गेम, यूटिलिटी, इंटरटेनमेंट, सोशल और कई कटैगरी से विभिन्न प्रकार के भारत में बने ऐप को सूचिबद्ध करता है। इस ऐप के जरिये यूजर्स गूगल प्ले डाउनलोड लिंक के अलावा भारतीय ऐप के बारे में जानकारी पा सकते हैं।इस आत्मनिर्भर ऐप का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल पे वोकल अभियान को आगे बढ़ाना है। जो आत्मानिभर भारत पहल के अनुरूप है।

Mitron द्वारा Atmanirbhar Apps में सूचीबद्ध कुछ ऐप में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu), पीएमओ इंडिया (PMO India), भीम यूपीआई (BHIM UPI), माई गोव (MyGov), उमंग (UMANG), ऑनलाइन आरटीआई (OnlineRTI), एमपास्पोर्ट सेवा (mPassport Seva) शामिल हैं। इसका उद्देश्य मेड इंन इंडिया के कम पॉपुलर ऐप्स को पॉपुलर बनाना है। जैसे आत्मानिर्भर किफायत (tmanirbh Kifayat), ग्रोसिट ( Grocit), जैन थेला (Jain Thela), होम शोप्पी (Home Shoppy), योरकोट (YourQuote), वृद्धि स्टोर्स (Vridhi Stores), एक्सप्लेरी एआई कीबोर्ड ( Xploree AI Keyboard), एमपाइवाहन (mParivahan) और भी कई ऐप्स हैं।  

कंपनी का कहना है कि इस ऐप को बनाने के लिए इसका "आदर्श वाक्य" है कि भारतीय ऐप्स को बढ़ावा दिया जाए जो भारतीय ग्राहकों को भारतीय उत्पादों और सेवाओं के बारे में जानने में मदद करे। आत्मानिर्भर ऐप एड्रॉयड डिवाइस पर उपयोग करने के लिए फ्री है। हालांकि iOS डिवाइक के लिए इसकी उपलब्धता डिटेल स्पष्ट नहीं है।

गूगल प्ले स्टोर पर सूचीबद्ध आत्मानिर्भर ऐप का आकार 12 एमबी है और 31 अक्टूबर को लॉन्च होने के बाद से से यूजर्स ने कुल 4.8 रेटिंग के साथ सकारात्मक समीक्षा है। हालांकि, कुछ यूजर्स हैं जिन्होंने ऐप के यूजप इंटरफेस (UI) के बारे में शिकायत की है और अन्य बगों के बारे में बताया है। पूरी तरह से काम करने के लिए, ऐप को अपनी गोपनीयता नीति के अनुसार फोटो और मीडिया फाइलों, स्टोरेज, कैमरा और नेटवर्क तक पहुंच की आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त, यह एंड्रॉइड 5 लॉलीपॉप और उससे ऊपर के एंड्रॉइड डिवाइसों के साथ काम करता है।

गौर हो कि Atmanirbhar Apps को बनाने वाले Mitron ने TikTok पर बैन  लगने के बाद शॉर्ट वीडियो का भारतीय विकल्प लॉन्च किया था। Mitron ऐप गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ से अधिक डाउनलोड  हो चुका है।