लाइव टीवी

भूल जाइए 150MP कैमरा, Moto ला रहा है 200MP कैमरे वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन

Updated Jul 28, 2022 | 19:55 IST

चीन में मोटोरोला एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। साथ ही ये फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

Loading ...
Photo Credit- UnSplash
मुख्य बातें
  • Moto X30 Pro को हाल ही में गीकबेंच पर XT2241-1 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया था
  • मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी होगी
  • इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा

Moto X30 Pro को चीन में 12 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की खास बात ये होगी कि इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। मिली जानकारी के मुताबिक मोटो का ये फ्लैगशिप फोन Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएगा। साथ ही इसमें 125W GaN फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। इस फोन को हाल ही में गीकबेंच पर मॉडल नंबर XT2241-1 के साथ देखा गया था। 

Motorola ने वीबो पर एक पोस्ट शेयर कर ये कंफर्म किया है कि Moto X30 Pro 200MP मेन कैमरे के साथ आएगा। ये दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें इतने मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इस फोन के लिए ये भी कंफर्म किया गया है कि ये 125W GaN फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आएगा। इस स्मार्टफोन को चीन में 2 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। 

इन देशों में सबसे सस्ता मिलता है मोबाइल डेटा, जानें भारत किस नंबर पर है?

चीनी कंपनी ने हाल ही में Moto X30 Pro के सेंसर्स के फोकल लेंथ को भी कंफर्म किया था। इस अपकमिंग फोन में सेंसर्स के फोकल लेंथ 35mm, 50mm और 85mm होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक 85mm लेंस अच्छे क्लोज-अप पोर्ट्रेट शॉट्स लेगा। वहीं, 50mm लेंस स्टैंडर्ड व्यूइंग एंगल के लिए बेहतर तरीके से काम करेगा। 

आपको बता दें कि Moto X30 Pro को हाल ही में गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था। इसे यहां XT2241-1 मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। लिस्ट से पता चला था कि ये फोन एंड्रॉयड 12 पर चलेगा और इसमें 12GB रैम मिलेगा।

बाजार में धूम मचा देगा 10 हजार से कम का ये फोन, धमाकेदार हैं फीचर्स!

Moto X30 Pro के स्पेसिफिकेशन्स 

मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी। साथ ही इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच OLED डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही ये 8GB + 128GB और 12GB + 256GB वाले दो वेरिएंट में भी आ सकता है।