लाइव टीवी

Mozilla Firefox यूजर्स सावधान! सरकार ने जारी की चेतावनी, तुरंत कर लें ये काम

Updated Mar 19, 2022 | 15:37 IST

भारत सरकार ने उन यूजर्स के लिए हाई-लेवल वॉर्निंग जारी की है जो इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए Mozilla Firefox का इस्तेमाल करते हैं। लेटेस्ट अपडेट में इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने कहा कि इस ब्राउजर में कई खामियों का खोजा गया है।

Loading ...
Photo Credit- Mozilla
मुख्य बातें
  • लेटेस्ट Firefox 98 अपडेट के पहले के सभी Mozilla Firefox वर्जन सुरक्षा संबंधी खामियों से प्रभावित हैं
  • 91.7 से पहले के Mozilla Firefox ESR वर्जन और 91.7 से पहले के Mozilla Firefox Thunderbird वर्जन में भी इसी तरह की खामियों को देखा गया है
  • कोई अटैकर सफल होता है तो वो सिक्योरिटी को चकमा दे सकता है

भारत सरकार ने उन यूजर्स के लिए हाई-लेवल वॉर्निंग जारी की है जो इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए Mozilla Firefox का इस्तेमाल करते हैं। लेटेस्ट अपडेट में इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने कहा कि इस ब्राउजर में कई खामियों का खोजा गया है। 

CERT-In ने हाइलाइट किया है कि इन खामियों का उपयोग हैकर्स ना केवल सिक्योरिटी को बायपास करने के लिए बल्कि स्पूफिंग अटैक्स कंडक्ट करने, आर्बिटरी कोड एग्जीक्यूट करने और यूजर की बिना जानकारी के संवेदनशील जानकारियों को इकट्ठा करने के लिए कर सकते हैं। 

आधार कार्ड के बिना CoWin पोर्टल पर बच्चों के वैक्सीन के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, जानें तरीका

सिक्योरिटी एजेंसी ने कहा है कि लेटेस्ट Firefox 98 अपडेट के पहले के सभी Mozilla Firefox वर्जन सुरक्षा संबंधी खामियों से प्रभावित हैं। साथ ही 91.7 से पहले के Mozilla Firefox ESR वर्जन और 91.7 से पहले के Mozilla Firefox Thunderbird वर्जन में भी इसी तरह की खामियों को देखा गया है। 

हैकर्स कैसे ब्राउजर की खामियों का फायदा उठा सकते हैं। इस बारे में बताते हुए CERT-In ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में लिखा है कि कोई दूर बैठा अटैकर खामियों का फायदा उठाकर एक अलग से क्रिएट किए गए लिंक या वेबसाइट के जरिए विक्टिम को फंसा सकता है। अगर इसमें कोई अटैकर सफल होता है तो वो सिक्योरिटी को चकमा दे सकता है, स्पूफिंग अटैक कर सकता है और निजी जानकारियों को चुरा भी सकता है। 

CERT-In ने तत्काल प्रभाव से यूजर्स को Mozilla Firefox वर्जन को  Firefox 98, Firefox ESR 91.7 और Thunderbird 91.7 में अपग्रेड करने के लिए कहा है। 

ब्लूटूथ कॉलिंग और Alexa सपोर्ट वाली Noise की नई वॉच लॉन्च, 5,499 रुपये

Mozilla Firefox browser को ऐसे करें अपडेट: 

- सबसे पहले Firefox टूलबार के राइट साइड में दिखाई मेन्यू बटन पर क्लिक करें। 

- इसके बाद आपको हेल्प ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 

- इसके बाद आपको About Firefox ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। 

- इसके बाद Firefox अपडेट्स को चेक करेगा। अगर अपडेट उपलब्ध हुआ तो ब्राउजर इसे ऑटोमैटिकली डाउनलोड कर लेगा। 

- जैसे ही डाउनलोड कंप्लीट हो जाए Firefox को अपडेट करने के लिए Restart कर लें।