लाइव टीवी

Samsung Galaxy M53 5G और Galaxy M33 5G का ये नया वेरिएंट हुआ भारत में लॉन्च

Updated May 21, 2022 | 20:12 IST

Samsung ने इस साल की शुरुआत में Galaxy M53 5G और Galaxy M33 5G को भारतीय बाजार में उतारा था। लॉन्च के वक्त दोनों के ही दो कलर वेरिएंट्स थे। अब सैमसंग ने इन दोनों फोन्स के लिए एक नए वेरिएंट को पेश किया है।

Loading ...
Photo Credit- Samsung
मुख्य बातें
  • Samsung Galaxy M53 5G और Galaxy M33 5G दोनों को अब ग्राहक नए Emerald Brown कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं
  • Samsung ने इस साल की शुरुआत में Galaxy M53 5G और Galaxy M33 5G को भारतीय बाजार में उतारा था
  • लॉन्च के वक्त दोनों के ही दो कलर वेरिएंट्स थे।

Samsung ने इस साल की शुरुआत में Galaxy M53 5G और Galaxy M33 5G को भारतीय बाजार में उतारा था। लॉन्च के वक्त दोनों के ही दो कलर वेरिएंट्स थे। अब सैमसंग ने इन दोनों फोन्स के लिए एक नए वेरिएंट को पेश किया है। इन फोन्स के नए Emerald Brown कलर ऑप्शन को भारतीय बाजार में पेश किया गया है। 

Samsung Galaxy M53 5G और Galaxy M33 5G दोनों को अब ग्राहक नए Emerald Brown कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। Galaxy  M53 5G अब टोटल तीन कलर यानी डीप ओशियन ब्लू, मिस्टिक ग्रीन और नए एमराल्ड ब्राउन कलर ऑप्शन में मौजूद है। वहीं, Galaxy M33 5G को अब ग्राहक ब्लू, ग्रीन और एमराल्ड ब्राउन वाले तीन कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। 

क्या आप जानते हैं ये 9 WhatsApp Web कीबोर्ड शॉर्टकट्स?

Samsung Galaxy M53 5G की कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 26,499 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 28,499 रुपये रखी गई है। वहीं, Galaxy M33 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये है। 

Flipkart सेल, इन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर मिल रही है भारी छूट, ऑफर केवल 22 तक

ग्राहकों को Galaxy M53 5G के साथ 2,500 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट और Galaxy M33 5G पर 3,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इन दोनों ही फोन्स को सैमसंग इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन इंडिया और दूसरे रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। M53 5G Dimensity 900 प्रोसेसर और  M33 5G Exynos 1280 प्रोसेसर के साथ आता है।