लाइव टीवी

4K डिस्प्ले के साथ Redmi का नया 43-इंच स्मार्ट TV भारत में इस दिन होगा लॉन्च

Updated Jan 29, 2022 | 21:46 IST

Redmi Smart TV X43 को भारत में 9 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। ये जानकारी कंपनी Xiaomi की ओर से दे दी गई है। इस स्मार्ट TV में 4K रेजोल्यूशन के साथ 43-इंच का डिस्प्ले मिलेगा। आपको बता दें इसी दिन Redmi Note 11S और Redmi Smart Band Pro को भी लॉन्च किया जाएगा।

Loading ...
Photo Credit- Xiaomi
मुख्य बातें
  • Redmi Smart TV X43 को भारत में 9 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्ट TV में 4K रेजोल्यूशन के साथ 43-इंच का डिस्प्ले मिलेगा
  • Redmi TV X43 में 4K HDR और Dolby Vision सपोर्ट भी मिलेगा

Redmi Smart TV X43 को भारत में 9 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। ये जानकारी कंपनी Xiaomi की ओर से दे दी गई है। इस स्मार्ट TV में 4K रेजोल्यूशन के साथ 43-इंच का डिस्प्ले मिलेगा। आपको बता दें इसी दिन Redmi Note 11S और Redmi Smart Band Pro को भी लॉन्च किया जाएगा। 

शाओमी ने कंफर्म किया है कि Redmi TV X43 को एक इवेंट में 9 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। ये कंपनी के X सीरीज का लेटेस्ट मॉडल होगा। मौजूदा Redmi Smart TV 43 में 43-इंच डिस्प्ले मिलता है। लेकिन, ये फुल-HD+ डिस्प्ले है। वहीं, अपकमिंग Redmi TV X43 में 4K डिस्प्ले मिलेगा।
 
अगर इस्तेमाल करते हैं ये फोन्स, कर लें अपडेट, 5GB तक बढ़ जाएगा रैम

कंपनी द्वारा बनाए गए इवेंट पेज के मुताबिक, Redmi TV X43 में 4K HDR और Dolby Vision सपोर्ट भी मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने Redmi TV X43 में दिए जाने वाले प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि टीवी में फ्यूचर रेडी फ्लैगशिप परफॉर्मेंस मिलेगी। रेडमी के X सीरीज के पुराने मॉडल यानी Redmi Smart TV X55 में 2GB रैम और Mali G52 GPU के साथ क्वॉड-कोर MediaTek प्रोसेसर दिया गया था. 

iPhone 12 को खरीदने का ये है सही समय! मिल रहा है इतना सस्ता

कंपनी ने डेडिकेटेड माइक्रोसाइट पर जानकारी दी है कि  Redmi Smart TV X43 में 30W में Dolby Audio के साथ 30W स्पीकर सेटअप मिलेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये एंड्रॉयड TV बेस्ड कंपनी के लेटेस्ट PatchWall पर चलेगा। फिलहाल इस टीवी की कीमत और उपलब्धता के संदर्भ में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।