लाइव टीवी

लोगों को JioPhone Next का इंतजार, कंपनी ने दी जानकारी, दमदार फीचर्स से होगा लैस

Updated Oct 25, 2021 | 15:05 IST

JioPhone Next में वॉयस असिस्टेंट, Read Aloud, आसान और स्मार्ट कैमरा, Jio और Google Apps प्रीलोडेड, स्वचालित सॉफ्टवेयर अपग्रेड और कमाल की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स है।

Loading ...
जियो फोन नेक्स्ट (Pic: RELIANCE JIO)
मुख्य बातें
  • दिवाली से पहले जियो ने 'मेकिंग ऑफ जियोफोन नेक्स्ट' वीडिया जारी की है।
  • वीडियो के जरिए कंपनी ने बताया कि जियोफोन नेक्स्ट कैसे भारतीयों के जीवन को बदलने की ताकत रखता है।
  • Jio प्रत्येक भारतीय को डिजिटल कनेक्टिविटी प्रदान करने के अपने दृष्टिकोण की पुष्टि करता है।

Reliance JioPhone Next: जियो फोन नेक्स्ट का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है। इस नए फोन ने पहले ही लोगों को आकर्षित करना शुरू कर दिया है। 5 साल की छोटी सी अवधि में ही Jio भारत में प्रसिद्ध कंपनी बन गई है। 430 मिलियन उपयोगकर्ताओं के साथ, इसकी सेवाएं भौगोलिक, आर्थिक और सामाजिक वर्गों तक फैली हुई हैं। जियोफोन नेक्स्ट मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया और मेड बाय इंडियंस है। JioPhone Next यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक भारतीय को समान अवसर और डिजिटल तकनीक तक समान पहुंच मिल सके। 

प्रोसेसर 
जियो फोन नेक्स्ट का प्रोसेसर टेक्नोलॉजी लीडर, क्वालकॉम से आता है। क्वालकॉम प्रोसेसर डिवाइस के प्रदर्शन, ऑडियो और बैटरी में ऑप्टिमाइजेशन के साथ-साथ कनेक्टिविटी और लोकेशन टेक्नोलॉजीज को वितरित करने पर केंद्रित है। 

इधर जानें JioPhone Next के फीचर्स-

  • वॉयस असिस्टेंट- वॉयस असिस्टेंट (Voice assistant) ग्राहकों को डिवाइस को ऑपरेट करने में मदद करता है, जैसे- ऐप खोलें, सेटिंग्स को मैनेज करें आदि। इसके जरिए ग्राहक अपनी भाषा में इंटरनेट से आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • Read Aloud- यह ग्राहकों को किसी भी स्क्रीन पर कंटेंट रखने की अनुमति देती है। यह उपयोगकर्ताओं को उस भाषा में सुनकर कंटेंट का उपभोग करने की अनुमति देता है, जो उन्हें समझ सकते हैं।
  • अनुवाद- अनुवाद (Translate) उपयोगकर्ताओं को अपनी पसंद की भाषा में किसी भी स्क्रीन का अनुवाद करने के काबिल बनाता है। इसके जरिए उन्हें किसी भी सामग्री को अपनी पसंद की भाषा में पढ़ने में मदद मिलेगी।
  • आसान और स्मार्ट कैमरा- जियो फोन नेक्स्ट में Easy and Smart Camera है, जिसमें कई फोटोग्राफी मोड हैं, जैसे Portrait मोड। यह सब्जेक्ट को फोकस में रख कर बैकग्राउंड को धुंधला करेगा, जिससे उपयोगकर्ता अच्छी तस्वीरें खींच सकेंगे। नाइट मोड में कम रोशनी में शानदार तस्वीरें खींचने को मिलेंगी। 
  • Jio और Google Apps प्रीलोडेड- डिवाइस पर सभी एंड्रॉयड ऐप उपलब्ध हो सकेंगी, जिसे उपयोगकर्ता गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह कई जियो व गूगल ऐप्स के साथ प्रीलोडेड भी आता है।
  • स्वचालित सॉफ्टवेयर अपग्रेड-  जियो फोन नेक्स्ट Automatic Software Upgrade के साथ अपडेट रहेगा। समय के साथ-साथ अनुभव बेहतर होता जाएगा।
  • कमाल की बैटरी लाइफ- नया डिजाइन किया गया Pragati OS, जो एंड्रॉयड द्वारा संचालित है, ऑप्टिमम प्रदर्शन के साथ-साथ लंबी बैटरी लाइफ भी सुनिश्चित करता है।