लाइव टीवी

Pics of Super Flower Moon:तस्वीरों में देखें सुपर फ्लावर मून के ये खूबसूरत नजारे

Updated May 08, 2020 | 01:37 IST

Super Flower Moon pictures: साल 2020 का आखिरी सुपरमून 7 मई  को देखा गया, इस बेहद खूबसूरत नजारे को कई देशों में देखा गया, आप भी देखें ये शानदार तस्वीरें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
साल 2020 का आखिरी सुपरमून 7 मई को देखा गया

नई दिल्ली: दुनिया के कई हिस्से में  7 मई की शाम को साल का आखिरी फुल सुपरमून बेहद खूबसूरत नजर आया। रूस, जापान, अमेरिका, जर्मनी सहित तमाम देशों में ये अद्भुत नजारा देखा गया,भारत में भी लोगों ने चांद के इस अद्भुत आकार का दीदार किया। इसके बाद आसमान में यह नजारा साल 2021 में ही नजर आएगा। कई जगहों पर इसे सुपर पिंक मून या फ्लावर मून भी कहा जा रहा है।

गौरतलब है कि पूर्णिमा या अमावस्या की रात चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर अपनी कक्षा में अपने सबसे नजदीकी बिंदु पर आ जाता है। इसी दौरान कई बार ऐसे मौके भी आते हैं जब चांद सामान्य की तुलना में ज्यादा बड़ा और चमकीला दिखाई देता है।

'सुपरमून' शब्द साल 2016 में खास तौर पर लोगों के बीच चर्चा में रहा था, इस साल लगातार तीन सुपरमून देखने को मिले थे। स्पेस.कॉम नाम की वेबसाइट के अनुसार, नवंबर 2016 में हुआ सुपरमून 69 सालों में सबसे नजदीकी सुपरमून रहा है। 

7 मई 2020 को भारत में सुपर मून का संयोग बुद्ध पूर्णिमा के साथ आया है। इस खास घटना को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित थे, आप भी देखें दुनियाभर में दिखाई दीं सुपरमून की खास तस्वीरें-
फोटो साभार-PTI

फोटो साभार- AP

फोटो साभार-ANI

फोटो साभार-Instagram/@the_crazy_indian_nomad)​

फोटो साभार-ANI

फोटो साभार-AP