लाइव टीवी

Solar Eclipse 2022: सूर्य ग्रहण को हमें नंगी आंखों से क्यों नहीं देखना चाहिए?

Updated Apr 29, 2022 | 18:26 IST

Surya Grahan (Solar Eclipse) April 2022 Date: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार को लगने वाला है। ये खगोलीय घटना भारतीय समयानुसार रात 12:15 से शुरू होकर 1 मई को सुबह 4:07 बजे तक जारी रहेगी।

Loading ...
Photo Credit- iStock
मुख्य बातें
  • ये खगोलीय घटना भारतीय समयानुसार रात 12:15 से शुरू होकर 1 मई को सुबह 4:07 बजे तक जारी रहेगी
  • साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार को लगने वाला है
  • इस बार सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा

Surya Grahan (Solar Eclipse) April 2022 Date: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार को लगने वाला है। ये खगोलीय घटना भारतीय समयानुसार रात 12:15 से शुरू होकर 1 मई को सुबह 4:07 बजे तक जारी रहेगी।

Surya Grahan April 2022: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार को लगने वाला है। ये खगोलीय घटना भारतीय समयानुसार रात 12:15 से शुरू होकर 1 मई को सुबह 4:07 बजे तक जारी रहेगी। इस बार सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जबकि, अटलांटिक, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी भाग और प्रशांत महासागर में रहने वाले लोगों को ये दिखाई देगा। 

अगर उन जगहों पर रहते हैं जहां से सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। तो हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि आप किन तरीकों से ग्रहण को देख सकते हैं। साथ ही आपको ये भी बता दें कि वैज्ञानिकों के मुताबिक सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। क्योंकि, ये आपके रेटिना को जला सकता है और उन इमेजेस को नुकसान पहुंचा सकता है जिन्हें आपका मस्तिष्क देखता है। 

अपनी आंखों को बिना डैमेज किए आप ऐसे देख सकते हैं सूर्य ग्रहण: 

  • सनग्लासेस, गॉगल्स, एक्सपोज्ड एक्स-रे शीट या ग्लास के ऊपर लैम्पब्लैक को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए ये सेफ नहीं होते। 
  • सूर्य को सीधे तौर पर नहीं देखना चाहिए। इतना ही नहीं पानी तक में सन के रिफ्लेक्शन को नहीं देखना चाहिए। क्योंकि, पानी भी सनरेज की इंटेंसिटी को सेफ लिमिट तक कम नहीं करता। 
  • सूर्य ग्रहण को देखने के लिए खासतौर पर गॉगल्स आते हैं। इनका इस्तेमाल आप सूर्य को सीधे देखने के लिए कर सकते हैं। इससे आपका रेटिना डैमेज नहीं होगा। 
  • अगर आपके पास स्पेशल ग्लासेस उपलब्ध नहीं हैं। तो आप कार्ड शीट में पिनहोल कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • अगर आप सूर्य ग्रहण के दौरान ड्राइव कर रहे हैं तो अपनी व्हीकल का हेडलाइट जरूर ऑन करें।