लाइव टीवी

भारत में बैन के बावजूद TikTok ने हासिल किया साल 2021 के मोस्ट विजिटेड साइट का टाइटल, Google हुआ पीछे

Updated Dec 25, 2021 | 16:45 IST

साल 2021 को बीतने में बस अब कुछ ही महीने बाकी हैं। इस बीच आपको बता दें इस साल वीडियो-बेस्ड पॉपुलर सोशल नेटवर्किंग ऐप TikTok ने Google को पीछे छोड़ दिया है और ग्लोबली मोस्ट पॉपुलर साइट बन गया है। TikTok साल 2021 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए ऐप्स की लिस्ट में भी टॉप पर था।

Loading ...
Photo Credit- UnSplash
मुख्य बातें
  • इस साल वीडियो-बेस्ड पॉपुलर सोशल नेटवर्किंग ऐप TikTok ने Google को पीछे छोड़ दिया है
  • TikTok साल 2021 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए ऐप्स की लिस्ट में भी टॉप पर था
  • 2020 में भी क्लाउडफेयर की मोस्ट विजिटेड वेबसाइट्स की लिस्ट में 7 या 8 नंबर पर जगह बनाई थी

साल 2021 को बीतने में बस अब कुछ ही महीने बाकी हैं। इस बीच आपको बता दें इस साल वीडियो-बेस्ड पॉपुलर सोशल नेटवर्किंग ऐप TikTok ने Google को पीछे छोड़ दिया है और ग्लोबली मोस्ट पॉपुलर साइट बन गया है। TikTok साल 2021 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए ऐप्स की लिस्ट में भी टॉप पर था। TikTok ने पिछले साल यानी 2020 में भी क्लाउडफेयर की मोस्ट विजिटेड वेबसाइट्स की लिस्ट में 7 या 8 नंबर पर जगह बनाई थी। हालांकि, नई रिसर्च में TikTok की जगह सबसे ऊपर है। 

Cloudflare की नई रिसर्च के मुताबिक, साल 2021 में TikTok ने गूगल को पीछे छोड़ दिया है। क्लाउडफ्लेयर एक वेब इंफ्रास्ट्रक्चर और वेबसाइट सिक्योरिटी फर्म है। ये US बेस्ड है और कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क और DDoS मिटिगेशन सर्विसेज ऑफर करता है। ये कॉर्पोरेशन 'क्लाउडफ्लेयर राडार' टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करती है, जिसे इसने पिछले साल सितंबर में डेटा ट्रैक करने के लिए पेश किया था। 

Paytm offer: Jio, Airtel, Vi किसी से भी करें रिचार्ज और पाएं कैशबैक

TikTok का टॉप पर रहना एक सरप्राइज है। क्योंकि, भारत सरकार ने पिछले साल TikTok को बैन कर दिया था। बैन से पहले टिकटॉक के लिए भारत एक काफी बड़ा मार्केट था। लेकिन, लेटेस्ट रिपोर्ट में ये सामने आया है कि ये ऐप यूरोप और वेस्टर्न हेमिस्फीयर में भी कॉफी पॉपुलर है। 

साथ ही आपको बता दें एनालिसिस के मुताबिक, फेसबुक 2020 तक लगातार दूसरे रैंक पर था। लेकिन, TikTok की ग्रोथ के बाद अब फेसबुक तीसरे नंबर पर है। इसके बाद Microsoft (Office365 और Teams शामिल) और Apple.com (App Store और Apple TV+ के आंकड़े शामिल) हैं। 

Merry Christmas 2021 WhatsApp Wishes, Stickers: WhatsApp, Instagram पर Christmas स्टिकर्स कैसे भेजें?

क्लाउडफ्लेयर ने ये भी बताया है कि TikTok पहली बार 17 फरवरी, 2021 को इंटरनेट ट्रैफिक पर टॉप रैंक पर था। लेकिन, केवल एक ही दिन के लिए था। बाद में मार्च और मई के महीने में TikTok कुछ और दिनों तक टॉप पर रहा। 10 अगस्त के बाद काफी दिनों तक टिकटॉक टॉप पर रहा। सितंबर के अंत में गूगल वापसी करते हुए कुछ दिनों तक टॉप पर रहा। लेकिन, TikTok ने अक्टूबर और नवंबर के आंकड़ों में बढ़त बना ली और टाइटल अपने नाम कर लिया।