लाइव टीवी

WhatsApp Web पर फुल पेज स्क्रीनशॉट लेना कठिन काम नहीं, यह है आसान तरीका

Updated Sep 07, 2021 | 14:35 IST

Whatsapp Web full page screenshot: अक्सर लोग कहते हैं कि वो व्हाट्सएप पर फुल पेज स्क्रीन शॉट नहीं ले पाते हैं। यहां हम आसान तरीके से आपकी परेशानी को दूर करने की कोशिश करेंगे।

Loading ...
WhatsApp Web पर फुल पेज स्क्रीनशॉट लेना कठिन काम नहीं, यह है आसान तरीका

Whatsapp Web full page screenshot: व्हाट्सऐप सबकी जिंदगी का महत्वपूर्ण अंग बन चुका है, इसमें किसी तरह का संदेह नहीं, हर एक दिन सैकड़ों की संख्या में हम तस्वीरों और संदेशों को या तो भेजते हैं या प्राप्त करते हैं। इन सबके बीच कुछ लोगों की शिकायत होती है कि वो फुल पेज स्क्रीनशॉ्ट नहीं ले पाते हैं। अब इसके पीछे जो बड़ी वजह सामने आती है कि वो ये कि तकनीकी जानकारी की कमी हो। लेकिन उस तकनीकी कमी को किस तरह से दूर करके आप फुलपेज स्क्रीनशॉट ले सकते हैं उसे बताएंगे।

फुल पेज स्क्रीनशॉट का है यह तरीका
माइक्रोसॉफ्ट एज में फुल पेज स्क्रीनशॉट फीचर की सुविधा है, आपको Shift + Ctrl + S को Press करें और उसके बाद फुल पेज स्क्रीनशॉ के विकल्प पर करना होगा।उसके बाद व्हाट्सएप कन्वर्सेशन पेज पर स्क्रॉल करना होगा। इस प्रक्रिया को करने के बाद तो सेव वाले आइकन को दबा दें यानी क्लिक कर दें। 

थर्ड पार्टी गूगल क्रोम एक्सटेंशन
इसके अलावा कई थर्ड-पार्टी गूगल क्रोम एक्सटेंशन उपलब्ध हैं। इसके जरिए आप क्रोम पर पूरे पेज का स्क्रीनशॉट लेने की अनुमति हासिल कर सकते हैं। इसके लिए क्रोम वेब स्टोर पर जाने की जरूरत पड़ती है और किसी भी फुल पेज स्क्रीनशॉट एक्सटेंशन को सर्च कर सकते हैं। गो फुल पेज,  स्क्रीनशॉट टूल, स्क्रीनशॉट मास्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे अपने क्रोम में जोड़ें और फिर व्हाट्सएप वेब पर जाकर किसी एक conversation को खोलें। ऐसा करने के बाद फुल पेज का स्क्रीनशॉट लेने के लिए एक्सटेंशन पर क्लिक कर सकते हैं। Edge की तरह से आगे चलकर गूगल क्रोम में स्क्रीनशॉट टूल भी जोड़ा जा सकते हैं, ऐसा होने के बाद इस तरह के एक्सटेंशन की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।