लाइव टीवी

News Ki Pathshala: अब Human Robot कर देगा आपके सारे काम

Updated Aug 20, 2021 | 23:58 IST

न्यूज की पाठशाला की इस कड़ी में आप  Human Robot के बारे में जान सकते हैं। जो चुटकियों में आपका सभी काम कर देगा। आइए उसके बारे में विस्तार से जानिए।

Loading ...
मुख्य बातें
  • Human Robot वो काम करेगा जो आपके लिए सेफ नहीं हैं। 
  • Human Robot वो काम करेगा जो आप बार बार दोहराते हैं।
  • Human Robot वो काम करेगा जिन्हें करने में आपका मन नहीं लगता।

न्यूज की पाठशाल में Human Robot पर बात हुई। जो चुटकियों में आपके सारे काम कर देगा। इसे आप अपना पर्सनल असिस्टेंट मान लीजिए। पर्सनल सर्वेंट मान लीजिए। जो आपके एक ऑर्डर पर आपके सारे उबाऊ काम कर देगा। खासकर घर का वो बोरिंग काम जिससे आप भागते हैं। जैसे बेल बजने पर घर का गेट खोलना। बेड से उठकर फैन या एसी बंद या चालू करना। एक कमरे से दूसरे कमरे तक कुछ लाना ले जाना। ये सब काम एक Human Robot कर सकता है। ये Human Robot अमेरिका की मशहूर कंपनी टेस्ला बना रही है। इसका नाम Tesla Bot रखा गया है। अगले साल तक इसका प्रोटोटाइप तैयार हो जाएगा। टेस्ला आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर काम करती है। लेकिन टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि जो भी रोबोट बन रहा है, वो फ्रेंडली होगा। और ये इंसान को ओवरपावर नहीं करेगा। 

रोबोट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फील्ड में लगातार काम कर रही कंपनी टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क ने बड़ा ऐलान किया है। मस्क ने कहा है कि टेस्ला एक ह्यूमनॉयड रोबोट बना रही है जो आपके घर के सारे काम करेगा। अगले साल तक इसका प्रोटोटाइप तैयार हो जाएगा। एलन मस्क ड्राइवरलेस कार के कॉन्सेप्ट के कारण पहले से मशहूर हैं। 

यह Human Robot क्या-क्या काम करेगा?

  1. वो काम जो आपके लिए सेफ नहीं हैं। 
  2. वो काम जो आप बार बार दोहराते हैं।
  3. वो काम जिन्हें आप बोरिंग मानते हैं। 
  4. वो काम जिन्हें करने में आपका मन नहीं लगता।
  5. गाड़ियों में बोल्ट लगाने से लेकर राशन की दुकानों से सामान लाने और आपके लिए घर का काम करने तक काम करेगा।

Human Robot की खासियतें

  1. ये 10 किलोग्राम तक का सामान उठा लेगा।
  2. रोबोट में टेस्ला का सेल्फ ड्राइविंग कंप्यूटर लगा है ऑटो।
  3. पायलट कैमरे और AI टूल्स का इस्तेमाल होगा।
  4. ह्यूमन रोबोट इसके नाम से ही ये जाहिर है कि ये इंसानों की तरह काम करेगा।
  5. इस खासियत आपको बताते हैं कि एचडीआर-टेस्ला के ह्यूमन रोबोट की खासियत है।
  6. रोबोट का कोड नाम ऑप्टिमस है।
  7. रोबोट की हाईट- 5.8 फीट
  8. वजन- 125 पाउंड
  9. स्पीड- 5 मील प्रति घंटा यानी 8 किलोमीटर प्रति घंटे
  10. रोबोट के हाथ इंसानों जैसे हैं
  11. पैरों में बैलेंस के लिए दो धुरी वाले पैर 
  12. चेहरे पर इन्फॉर्मेशन के लिए स्क्रीन है
  13. गति के लिए 40 इलेक्ट्रोमैकेनिकल एक्यूटेटर
  14. 12 एक्यूटेटर हाथों में लगे हैं 
  15. 12 एक्यूटेटर कोहनी में लगे हैं 
  16. 12 एक्यूटेटर पैरों में लगे हुए हैं
  17. 2 एक्यूटेटर कमर और 2 गले में हैं 
  18. सर पर ऑटोपायलट कैमरे लगे हैं
  19. रोबोट में FSD कंप्यूटर लगा है 
  20. रोबोट पूरी तरह से ह्यूमन फ्रेंडली होगा

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस क्या होता है?

आपने आयरन मैन देखी होगी। फिल्म में जारविस के कैरेक्टर को भी जानते होंगे। जारविस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उदाहरण है 
जारविस आयरन मैन को हर जानकारी देता है। आयरन मैन के कहने पर रोबोट्स को कंट्रोल करता है। या फिर सीरी और अलेक्सा से आप वाकिफ होंगे। ये सब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस है। अब आपको बताते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कैसे काम करता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा, मेडिकल, स्पोर्ट्स, पढ़ाई से जुड़े सेक्टर्स को फायदा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 3 लेवल पर काम करता है। 

  1. पहला- लर्निंग प्रोसेस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेटा हासिल करने और उसे सही जानकारी में बदलने के सिद्धांत पर काम करता है इसको एल्गोरिदम कहा जाता है, ये एल्गोरिदम कंप्यूटर सिस्टम को काम पूरा करने में मदद करते हैं।
  2. दूसरा- रीजनिंग प्रोसेस इस स्किल के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नतीजों तक पहुंचने के लिए सही एल्गोरिदम का चुनाव करता है।
  3. तीसरा- सेल्फ-करेक्शन प्रोसेस इस स्किल के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एल्गोरिदम को अपने-आप ठीक करता है।

स्मार्टफोन- ड्राइवरलेस कार- AI का बेहतरीन एग्जाम्पल है। ड्रोन - AI के जरिए ही ऑपरेट होता है। सीरी- एप्पल असिस्टेंट है।
अलेक्सा- स्मार्ट स्पीकर है जिस से आप जो कहते हैं वो करता है। नेविगेशन- गूगल मैप या एप्पल मैप, सब पर AI का प्रयोग होता है।सोशल मीडिया- नोटिफिकेशन से लेकर न्यूज फीड तक, सब AI करता है। वीडियो गेम- सिंगल गेम खेल रहे हैं तो AI के खिलाफ ही खेल रहे होते हैं।