लाइव टीवी

Longest Legs: मिलिए सबसे लंबी टांगों वाली लड़की से, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुआ नाम

Updated Oct 07, 2020 | 13:42 IST

17 साल की एक लड़की ने सबसे लंबी टांगों के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। Maci Currin के टांगों की लंबाई ही उसकी कुल ऊंचाई का 60% है।

Loading ...
सबसे लंबी टांगों वाली लड़की (source: guinnessworldrecords.com)

नई दिल्ली : सुंदरता के क्षेत्र में आम तौर पर ये धारणा है कि लंबी टांगों वाली लड़कियां खूबसूरत और सेक्सी होती हैं। मॉडल्स बनने के लिए भी सबसे अहम चीज जो देखी जाती है वो है आपकी लंबाई। ये सबसे अहम पैमाना होता है। आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलवाने जा रहे हैं जिसकी टांगें दुनिया में सबसे लंबी है और इसके लिए उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए हैं। अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी ने अपने लंबे पैरों की बदौलत विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं।

Maci Currin को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाणित किया गया, जिसमें उसे दुनिया की सबसे लंबी टांगें (महिला) होने का दर्जा मिला। टेक्सास के सीडर पार्क की रहने वाली 17 वर्षीय, 6 फीट, 10 इंच लंबी है। उसके पैर - जो दोनों 4 फीट लंबाई के हैं, उसकी कुल ऊंचाई का 60% है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, क्यूरिन के बाएं पैर का माप 135.267 सेमी (53.255 इंच) है, जबकि उनका दाहिना पैर 134.3 सेमी (52.874 इंच) है।
मेट्रो न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, किशोरी ने अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए रूस की एकातेरिना लिसिना को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान पर पहुँचा गई है।

क्यूरिन कहती हैं कि उनके परिवार में सबसे लंबा होना और लंबे पैर होना फायदे और नुकसान दोनों है। उन्होंने कहा, "मेरा कभी भी अपने पैरों के लिए मजाक नहीं बनाया गया ... मुझे मेरा लंबाई के लिए मेरा मजाक बनाया गया।" "लगभग तीन साल के भीतर मैंने सिर्फ उन लोगों की फिक्र करना बंद कर दिया जो लोग मेरे बारे में सोचते थे। अब मुझे कुछ भी प्रभावित नहीं करता है।

किशोरी का कहना है कि उसने पहली बार महसूस किया कि उसके पैर 2018 में औसत से अधिक लंबे थे। वह अपने लायक कपड़े तलाश करने में भी काफी परेशानी का सामना करती थी। उसके बाद, उसने दुनिया के सबसे लंबे पैरों (महिला) के लिए आधिकारिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स शीर्षक के लिए आवेदन किया।

टिक्टॉक पर पहले से ही लोकप्रिय मिकी कूरिन को मॉडलिंग में करियर बनाने की उम्मीद है। वह दुनिया की सबसे लंबी मॉडल होने का रिकॉर्ड हासिल करना चाहती है।