लाइव टीवी

2 महिला, 4 बच्चे और एक ड्राइवर; बाइक पर जुगाड़ से बैठ गए इतने सारे लोग

Updated Jun 19, 2022 | 11:34 IST

Seven People Sit Together On A Bike: इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स ने जुगाड़ से इतने लोगों को अपनी बाइक में बिठा लिया, जिसे देखकर ट्रैफिक पुलिस भी घबरा जाए। वीडियो में एक शख्स अपनी बाइक पर 2 महिलाओं और 4 बच्चों को एक साथ बिठाकर सबको हैरान कर देता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
बाइक पर बैठे इतने सारे लोग
मुख्य बातें
  • बाइक पर एक साथ बैठे 7 लोग
  • शख्स की करतूत देकखर हैरान रह गए लोग
  • IPS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

Seven People Sit Together On A Bike: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स ने जुगाड़ से इतने लोगों को अपनी बाइक में बिठा लिया, जिसे देखकर ट्रैफिक पुलिस भी घबरा जाए। वीडियो में एक शख्स अपनी बाइक पर 2 महिलाओं और 4 बच्चों को एक साथ बिठाकर सबको हैरान कर देता है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क के किनारे बाइक लेकर खड़ा है। इस दौरान उसके पास 6 अन्य लोग खड़े होते हैं। इसमें 4 बच्चे और दो महिलाएं होती हैं। आप देख सकते हैं कि शख्स ड्राइवर की सीट पर बैठा है। इसके बाद एक महिला सबसे पहले दो बच्चों को बाइक पर आगे बिठाती है। दो बच्चों को आगे बिठाने के बाद एक महिला पीछे बैठ जाती है और दूसरी महिला उसकी गोद में एक बच्चे को दे देती है। इसके बाद दूसरी महिला भी एक बच्चे को अपनी गोद में लेकर बाइक पर सबसे पीछे बैठ जाती है।

ये भी पढ़ें- गजब: 64 साल के बुजुर्ग चाचा खेलते हैं जबरदस्त फुटबॉल, Video देखकर हो जाएंगे दीवाने

जुगाड़ देखकर हैरान हैं लोग

वीडियो में आप देख सकते हैं कि खुद के अलावा 6 अन्य लोगों को बिठाकर बाइक ड्राइवर वहां से चल देता है। इस दौरान किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जहां से वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को एक बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ शेयर किया गया है। जिसमें 'कर ले जुगाड़' गाना बजता सुनाई दे रहा है। कुछ लोग इस जुगाड़ को देखकर हैरान हैं। वहीं कुछ लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं कि एक साथ इतने लोगों को बिठाना खतरनाक हो सकता है। देखें वीडियो- 

वीडियो को IPS ऑफिसर दीपांशु काबरा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सुरक्षा से करोगे खिलवाड़, खुलेंगे यमलोक के द्वार।' वीडियो देखकर जहां कुछ लोग मजे ले रहे हैं, वहीं कुछ लोग लापरवाही पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। अब तक वीडियो को 25 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, 'इस शख्स की करतूत देखकर ही नैनो कार बनाई गई होगी।'