लाइव टीवी

गजब: 8 बच्चों की मां है ये महिला, देखकर लोग खा जाते हैं धोखा, मां-बेटी में अंतर करना मुश्किल

Updated Mar 28, 2022 | 17:13 IST

45 साल की एक महिला अपनी तीन बेटियों की तरह दिखती हैं। कई बार मां-बेटियों को देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं और सच्चाई जानकर चौंक जाते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मां-बेटियों को देखकर धोखा खा जाते हैं लोग
मुख्य बातें
  • 8 बेटियों की मां हैं लुइस यंग
  • तीन बेटियों को टक्कर देती हैं लुइस
  • लुइस की तस्वीर देखकर यूजर्स हैरान

Viral Photo: महिला हो या फिर पुरुष दुनिया में हर कोई फिट और सुंदर दिखना चाहता है। इसके लिए लोग काफी मेहनत और पैसे भी खर्च करते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कुछ लोग चाहकर भी अपनी इच्छा पूरी नहीं कर पाते हैं। कुछ तो ऐसे भी हैं, जिन्हें देखकर लोग अक्सर धोखा खा जाते हैं और उन्हें देखकर उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाते। इन दिनों एक ऐसी ही महिला की चर्चा हो रही है, जिसे देखकर लोग अक्सर धोखा जाते हैं। खासकर, जब वो अपनी बड़ी बेटी के साथ निकलती है। तो आइए, जानते हैं पूरा मामला क्या है?

स्कॉटलैंड के एडिनबनर्ग की रहने वाली इस महिला का नाम लुइस यंग है, जो अपनी उम्र से काफी कम दिखती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि लुइस यंग 8 बच्चों की मां हैं। लेकिन, उन्हें देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। क्योंकि, दिखने में वो बिल्कुल अपनी बड़ी बेटी की तरह हैं। उनकी तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग काफी भी तारीफ कर रहे हैं।  लुइस की उम्र 45 साल है। उनकी कुल 8 बेटियां हैं, फिटनेस के मामले में लुइस अपनी तीन बेटियों की टक्कर देती हैं। इतना ही नहीं उनकी तीन बेटियों की शादी भी हो चुकी है। 

तस्वीर देखकर लोग हो जाते हैं कन्फ्यूज

सोशल मीडिया (Social Media) पर लुइस काफी एक्टिव रहती हैं। लुइस रोजाना तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। अपनी बेटी की शादी में जब लुइस तैयार हुई थीं, तो लोग उन्हें देखकर काफी हैरान रह गए थे। क्योंकि, अपनी बेटी की तरह वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। इंस्टाग्राम पर लुइस को 85 सौ लोग फॉलो करते हैं। कुछ लोग तो उनसे इतने प्रभावित हैं कि उनके लुक्स का सीक्रेट भी पूछते हैं। वहीं, कुछ लोग उनके ड्रेसिंग सेंस पर भी फिदा रहते हैं। कई बार तो मां-बेटी को लोग बहन समझ लेते हैं। तो आप भी उनकी कुछ तस्वीरों को देखें और खुद फैसला करें...

ये भी पढ़ें -  IPL 2022: इस छोटी सी बच्ची ने MS धोनी को लेकर लिखी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल