लाइव टीवी

लुटेरी दुल्हन: पहले पति से 1 करोड़ तो दूसरे से ठगे ₹ 45 लाख, तीसरे के साथ शादी कर US भागी [Photos]

Updated Aug 08, 2020 | 14:21 IST

झारखंड के चतरा स्थित इटखोरी की एक युवती ने एक मेट्रीमोनिएल वेबसाइट के जरिए दो युवकों से शादी कर न केवल ठगी की बल्कि करीब डेढ़ करोड़ की चपत लगाकर तीसरे के साथ शादी कर यूएस भाग गई।

Loading ...
लुटेरी दुल्हन: 2 पतियों से ठगे डेढ़ करोड़, तीसरे संग भागी US
मुख्य बातें
  • लुटेरी दुल्हन ने पहले पति से ठगे 1 करोड़, दूसरे से 45 लाख, तीसरे संग भागी US
  • मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर खुद को अविवाहित बताकर की तीन शादी
  • तीसरे दूल्हे की मां की वजह से हुआ खुलासा, पुलिस ने शुरू की जांच

रांची:झारखंड के चतरा से ठगी का एक ऐसा अनूठा मामला सामने आया है जिससे हर कोई हैरान है। इटखोरी की रहने वाली प्रियंका कुमारी ने मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए एक नहीं बल्कि तीन युवकों से शादी कर ऐसी ठगी की कि हर कोई दंग रह गया। यह लुटेरी दुल्हन अब अमेरिका फुर्र हो गई है। इस शातिर दुल्हन के चर्चे आजकल चतरा में हर किसी की जुबां पर हैं।  युवती के खिलाफ महाराष्ट्र के पुणे तथा गुजरात के राजकोट में ठगी का मामाल दर्ज कराया गया है जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

(पहले पति के साथ प्रियंका)

दरअसल प्रियंका ने मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर अपनी शानदार प्रोफाइल बनाई जिसके जरिए उसने खुद को अविवाहित बताते हुए गिरीडिह के ही एक युवक के साथ शादी  कर ली। इसके बाद युवक और प्रियंका के बीच कुछ समय बाद लड़ाई-झगड़े होने लगे। लेकिन प्रियंका इतनी शातिर थी कि उसने किसी तरह अपने इस पहले पति से एक करोड़ रुपये ठग लिए और फिर गायब हो गई। इस युवक के साथ एक शानदार होटल में प्रियंका ने शादी रचाई थी।  गुजरात के एक शख्स को अपने जाल में फंसाया और शादी कर ली। 

(दूसरे पति के साथ प्रियंका)

इसके बाद प्रियंका ने फिर से मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर खुद को अविवाहित बताते हुए एक और प्रोफाइल बनाया और गुजरात के राजकोट निवासी अमित मोदी को अपने जाल में फंसाया और शादी कर उसके साथ रहने लगी। इस बीच प्रियंका ने ऐसा बहाना बनाया कि अमित से परिवार की आर्थिक तंगी का हवाला देकर करीब 45 लाख रुपये ले लिए।    कुछ महीने अमित के साथ रहने के बाद एक दिन प्रियंका ने कहा कि उसकी दीदी को अब दिल्ली शिफ्ट होना है इसलिए उसे दिल्ली जाना होगा। इसके बाद वह कभी नहीं लौटी। 

(तीसरे पति के साथ प्रियंका)
कुछ समय बाद अमित को पता चला कि उसकी दुल्हन तो अमेरिका के कैर्लिफोनिया में शिफ्ट हो गई है और उसने किसी सुमित नाम के शख्स से शादी कर ली है। सबसे गौर करने वाली बात ये है कि इसका पता तब चला जब तीसरे पति सुमित की मां ने अमित के साथ प्रियंका की फोटो देखी। इसके बाद पता चला कि युवती तो इसी तरह से ठगी करती चली आ रही है। फिलहाल ठगी का मामला दर्ज हो गया है और पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। खबर है कि प्रियंका ने पासपोर्ट में भी गलत जानकारी दी थी जिसकी जांच शुरू हो गई है।