लाइव टीवी

'गुजरात की क्षमा बिंदु ने खुद से की शादी'.. जब एक लड़की ने बताया, उसकी मां का रिएक्शन देख चौंक जाएंगे

Updated Jun 27, 2022 | 11:55 IST

Mother Reaction On Sologamy: एक इंस्टाग्राम यूजर लड़की ने अपने मां-पापा से क्षमा बिंदु की शादी को लेकर रिएक्शन जानना चाहती थी। इसके बाद मां ने जो रिएक्शन दिया था, वह देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस लड़की की मां के रिएक्शन ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मां का रिएक्शन
मुख्य बातें
  • 'गुजरात की क्षमा बिंदु ने खुद से की शादी'
  • एक लड़की ने अपने मां-पापा को बताया
  • मांं का रिएक्शन देखकर चौंक जाएंगे

Mother Reaction On Sologamy: गुजरात के वडोदरा की रहने वाली क्षमा बिंदु खुद से विवाह करके पिछले दिनों खूब सुर्खियों में थीं। उन्होंने एकल विवाह (Sologamy marriage) कर लिया था और बिना दूल्हे के सात फेरे लिए थे। इस दौरान उनकी सहेलियों और रिश्तेदारों ने उन्हें हल्दी लगाई थी। 24 साल की क्षमा ने 9 जून को खुद से शादी की थी। इस शादी की खासियत यह रही कि क्षमा ने वो सारी रस्में निभाईं, जो किसी दूसरी शादी में हुआ करती हैं। क्षमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हल्दी, मेहंदी समेत सभी रस्मों की फोटो शेयर की थी। 

इस तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने-अपने हिसाब से रिएक्शन दिया था। इसी क्रम में एक इंस्टाग्राम यूजर लड़की ने अपने मां-पापा से क्षमा बिंदु की शादी को लेकर रिएक्शन जानना चाहती थी। इसके बाद मां ने जो रिएक्शन दिया था, वह देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस लड़की की मां के रिएक्शन ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है। अब मां के रिएक्शन वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को वैष्णवी श्रीवास्तव ने शूट किया है। वैष्णवी ने अपनी मां का रिएक्शन दुनिया के साथ शेयर किया है।

ये भी पढ़ें- अजीब सनक: नंगे शरीर पर बांधे पटाखे और लगा ली आग, जब दर्द नहीं हुआ बर्दाश्त तो लगा भागने और फिर..

मजेदार था मां का रिएक्शन

वैष्णवी श्रीवास्तव ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया है। इसके साथ ही वैष्णवी ने कैप्शन में लिखा, 'मां की रिएक्शन की प्रतीक्षा करें।' वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले वैष्णवी अपने पापा से एकल विवाह (Sologamy) के बारे में प्रतिक्रिया देने को कहती हैं। हालांकि, पिता के पास कहने के लिए कुछ होता नहीं है। इसके बाद वैष्णवी अपनी मां से रिएक्शन देने के लिए कहती हैं। सबसे पहले वैष्णवी अपनी मां से क्षमा बिंदु के बारे में बताती हैं। देखें वीडियो- 

आप देख सकते हैं कि जब वैष्णवी अपनी मां से इसके बारे में पूछती हैं। तो मां तपाक से कहती हैं, 'वह जिंदगी में शायद सबसे ज्यादा खुश रहेगी।' ऐसा सुनते ही वैष्णवी की भी हंसी छूट जाती है। वहीं, पापा कहते हैं कि यही सलाह दो अपनी बेटियों को। यह वीडियो वैष्णवी के इंस्टाग्राम अकाउंट से तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह -तरह के कमेंट कर रहे हैं।