लाइव टीवी

कोलकाता की सड़कों पर वायलिन बजा रहा बुजुर्ग, वायरल हुआ वीडियो, लोग कर रहे खूब तारीफ

Updated Jun 08, 2021 | 17:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सोशल मीडिया पर कोलकाता के एक बुजुर्ग शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो वायलिन बजा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

Loading ...
कई लोग इस शख्स की मदद करना चाहते हैं

नई दिल्ली: आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं, जो लोगों को काफी पसंद आते हैं। कई बार ये वीडियो उन लोगों के भी होते हैं, जो मुख्य धारा से अलग होते हैं और अपना जीवन बेहद संघर्ष में बिताते हैं। कई लोगों का टैलेंट सोशल मीडिया के माध्यम से बाहर आया है। सोशल मीडिया एक शक्तिशाली उपकरण है। 

अब कोलकाता के एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। वो वायलिन बजा रहा है। ये शख्स बॉलीवुक के कई क्लासिक गानों की धुन निकाल रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी प्रतिभा के दीवाने हो गए हैं।

इस क्लिप को ट्विटर यूजर आरिफ शाह ने शेयर किया है। इसमें दिख रहे बुजुर्ग शख्स का नाम भोगोबन माली है। शाह ने लिखा, 'ये एक संघर्षरत कलाकार है जो लॉकडाउन के दौरान लोगों का मनोरंजन करने के लिए अपना संगीत वाद्ययंत्र बजा रहा है।' 

वीडियो में माली पुराने बॉलीवुड गानों की धुन बजा रहे हैं। वो 'दिवाना हुआ बादल', 'अजीब दास्तां है ये' आदि गानों की धुनों को बजा रहे हैं। ट्विटर यूजर के मुताबिक, माली कोलकाता के गिरीश पार्क के पास रहते हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कहां शूट किया गया था। लोगों ने कमेंट में दावा किया कि संगीतकार को अक्सर उत्तरी कोलकाता के बीडॉन स्ट्रीट पर देखा जाता था।

कई लोगों ने उनकी जानकारी मांगी और उनकी मदद करने की भी बात की।