लाइव टीवी

पति की गैरमौजूदगी में शारीरिक संबंध बनाती थी पत्नी, बच्चा पैदा होने के बाद हुआ हैरान करने वाला खुलासा

Updated Apr 01, 2020 | 14:25 IST

Married woman had 13-year-old boy's baby: पति की गैरमौजूदगी में पत्नी एक बच्चे का साथ शारीरिक संबंध बनाती थी। बच्चा पैदा होने के बाद हैरान करने वाला खुलासा हुआ।

Loading ...
सांकेतिक फोटो (तस्वीर साभार- unsplash)

नई दिल्ली: ब्रिटेन में एक शर्मनाक मामला सामना आया है। यहां दूसरे के घर में बतौर बेबीसिटर (बच्चे की देखभाल करने वाली) एक महिला ने अपने पति के भरोसे को तार-तार कर दिया। पति जिस बच्चे को काफी वक्त अपना समझ रहा था उसका पिता एक 13 साल का लड़का निकला। डीएनए टेस्ट के बाद महिला की इस सच्चाई से पर्दा उठ पाया। 21 वर्षीय पति डैनियल रॉबिंस का कहना है कि सच्चाई नर्क की तरह दर्द देती है। हालांकि, डैनियल का मानना ​​है कि उनकी पत्नी लिया कॉर्डिस एक बुरी इंसान नहीं है और उन्हें उम्मीद है कि वह जेल नहीं जाएगी।। 

यौन संबंध के लिए गिफ्ट के रूप में दिए चिप्स

20 वर्षीय कॉर्डिस को एक बच्चे के साथ यौन संबंध बनाने के मामले में दोषी पाए जाने पर इस सप्ताह के बाद में जेल हो सकती है। कॉर्डिस लड़के की बेबीसिटर थी और उसे यौन संबंध बनाने के लिए गिफ्ट के रूप में चिप्स और दूसरी खाने की चीजें दिए करती थी। 'द सन' से बात करते हुए डैनियल ने कहा कि उनका इस राज के पता चलने से पहले एक पत्नी, बच्चे, नौकरी और घर में एक शानदार जीवन था। लेकिन डीएनए  टेस्ट के बाद अचानक जो कुछ मैंने संजोया था, वह सब बिखर गया- मेरा बच्चा, मेरी पत्नी, मेरा घर, मेरी नौकरी। मेरे पास क्या बचा है? यह दिल तोड़ने वाला है।

कोर्ट को बताया गया कि डैनियल और कॉर्डिस 2015 में कॉलेज में मिले था। दो साल के ब्रेक के दौरान कॉर्डिस ने एक बेबीसिटर के रूप में काम करना शुरू कर दिया। उसी वक्त कॉर्डिस ने बच्चे को संबंध बनाने के लिए अपना मुहरा बनाया। एक रात जब लड़का अपने बेडरूम में वीडियो गेम खेल रहा था तो कॉर्डिस ने उसकी पैंट उतार दी और उसके साथ संबंध बनाए। डैनियल के साथ वापस रिलेशनशिप में वापस आने के बाद भी कॉर्डिस ने महीने में दो या तीन बार लड़के के साथ संबंध बनाना जारी रखा। कॉर्डिस टेक्सट मैसेज में लड़के के लुक्स की तारीफ करती और दावा करती कि वह उससे प्यार करती है।

डेनियल को लगा कि बच्चा उसका है

इसके बाद कॉर्डिस ने डेनियल को अपने गर्भवती होने के बारे में बताया। उसे लगा कि यह बच्चा उसका है। इसीलिए डैनियल बच्चे के जन्म से पहले उसे उससे शादी करने के लिए राजी हो गया। डेनियल ने कहा कि उसने कोई योजना नहीं बनाई थी। वह जो कर रहा था उसके बारे में निश्चित था। उसने कहा कि मैं खुद को किसी और के साथ देख ही नहीं देख सकता था। इसलिए, कुछ दोस्तों और परिवार के सामने हम एक होटल में शादी के बंधन में बंध गए। 

नवविवाहित जोड़े ने अपने किराए के घर में बच्चे के जन्म की तैयार करना शुरू कर दिया। डैनियल ने कहा, 'बच्चे का जन्म मेरे जीवन में सबसे अच्छा समय से था। मैंने बतौर पिता हर पल का आनंद लिया। डीएनए टेस्ट तक, यह शानदार समय था।' कॉर्डिस के अपराध का अंत उसके साथ पकड़े जाने के बाद हुआ। कॉर्डिस को जुलाई 2018 में गिरफ्तार किया गया। डैनियल को डीएनए टेस्ट कराने का आदेश गिया और जब परिणाम आए तो उसकी पूरी दुनिया हिल गई।