लाइव टीवी

14 साल के लड़के से संबंध बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ी गई महिला, हुई प्रेगनेंट तो भेजी गई जेल

A US woman caught raping a 14-year-old boy, pregnant with the boy's child
Updated Mar 08, 2021 | 10:04 IST

एक महिला जो 14 साल के लड़के के साथ यौन संबंध बनाते हुए पकड़ी गई थी, वह अब गर्भवती हो गई है। रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Loading ...
A US woman caught raping a 14-year-old boy, pregnant with the boy's childA US woman caught raping a 14-year-old boy, pregnant with the boy's child
14 साल के लड़के से शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ी गई महिला
मुख्य बातें
  • 14 साल के लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ी गई महिला
  • नाबालिग का यौन शोषण करने पर जेल भेजी गई प्रेग्नेंट महिला
  • महिला की शिकायत मिलने पर पुलिस ने शुरू की अपनी जांच

नई दिल्ली: 14 साल के बच्चे के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ी गई एक महिला अब सलाखों के पीछे हैं। महिला अब 14 साल के लड़के से गर्भवती बताई जाती है। 23 साल की महिला के खिलाफ शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा राज खुला। छानबीन के बाद मामला कोर्ट पहुंचा, जहां इस महिला का पूरा राज़ खुल गया। मामला अमेरिका का है और फिलहाल प्रेग्नेंट महिला को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस को मिली थी सूचना

द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक गवाह ने पुलिस को बताया कि महिला एक साल से 14 साल के युवक का यौन शोषण कर रही थी और बाद में पीड़ित के बच्चे के साथ गर्भवती हो गई।  पुलिस के मुताबिक ब्रिटनी ग्रे नाम की महिला ने 14 साल के लड़के के साथ शारीरिक संबंध  बनाए थे। दरअसल अमेरिका के अरकैंसास में पुलिस को एक बाल शोषण हॉटलाइन से सूचना मिली कि एक 23 साल की एक महिला एक 14 वर्षीय लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाती है।

गवाह ने दी जानकारी

इसकी जानकारी पुलिस को देने वाले शख्स (गवाह) ने बताया कि उसने महिला और युवक को सेक्स करते हुए देखा है। गवाह ने बताय की ब्रिटनी 14 साल के बच्चे के साथ लंबे समय से शारीरिक संबंध बना रही है और अब वह पीड़ित युवक के बच्चे की मां बनने वाली थी। इसके बाद पुलिस ने एक जासूस की मदद ली और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

मिली जमानत

इसके बाद पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया जहां उसकी मेडिकल रिपोर्ट पेश की गई। कोर्ट के दस्तावेज में लिखा है कि उस अस्पताल का वीडियो फुटेज भी है जहां महिला अपने को दिखाने के लिए गई थी। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि महिला के साथ 14 साल का युवक भी है। 1 मार्च को महिला को गिरफ्तार किया गया और गुरुवार को कोर्ट ने पांच हजार पॉन्ड के मुचलके पर उसे रिहा कर दिया गया। अब 23 अप्रैल को महिला की अदालत में पेशी होगी।