लाइव टीवी

इतनी सी बात पर गुस्सा गई महिला, काट लिया पति का लिंग

Updated Sep 07, 2020 | 14:25 IST

जाम्बिया के किटवे में एक महिला ने अपने पति के लिंग पर काट लिया। दरअसल, उनके कमरे में एक चूहा घुस गया था, महिला चाहती थी कि उसकी पति उसे बाहर निकाल दे, लेकिन पति ने मना कर दिया।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुख्य बातें
  • महिला जब अपने दोस्तों के साथ ड्रिंक करके घर लौटी तो उसे बेडरूम में एक चूहा मिला
  • उसने कहा कि वह सो नहीं पा रही थी क्योंकि चूहा उसे परेशान कर रहा था
  • उसका पति चूहे को बाहर निकालने से मना कर देता है

एक विचित्र घटना में एक 40 साल की महिला ने कथित तौर पर अपने 52 वर्षीय पति के लिंग को काट लिया। यह घटना तब हुई जब उसके पति ने बैडरूम से चूहे को निकालने से इनकार कर दिया। यह घटना जाम्बिया के किटवे शहर में हुई। 

दरअसल, महिला ने अपने बेडरूम में एक चूहे जैसे जीव को देखा। वह दोस्तों के साथ ड्रिंक करके घर लौटी थी। उसने दावा किया कि वह सो नहीं पा रही थी, क्योंकि चूहा कमरे में लगातार घुमकर-घुमकर परेशान कर रहा था। इसलिए, उसने अपने पति से उसे कमरे से बाहर निकालने के लिए कहा।

हालांकि, उसके पति ने चूहे को बाहर निकालने से इनकार कर दिया। इससे दोनों के बीच बहस छिड़ गई। इसके बाद गुस्से में आई महिला ने अपने दांतों से अपने पति के लिंग पर काट दिया। मेडिकल देखभाल के लिए शख्स को तुरंत किटवे टीचिंग अस्पताल ले जाया गया। 

इस घटना के बाद पति और पत्नी अलग हो जाते हैं और एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रहते हैं।