लाइव टीवी

Indigo Flight: दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी फ्लाइट, उड़ान के दौरान ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म

indigo
Updated Oct 07, 2020 | 20:54 IST

Indigo Flight: दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों ठीक है। डिलीवरी के बाद फ्लाइट लैंड की।

Loading ...
indigoindigo
तस्वीर साभार:&nbspANI
उड़ान के दौरान पैदा हुआ बच्चा

नई दिल्ली: बुधवार शाम दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट में सवार एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इंडिगो ने बयान जारी कर बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और फ्लाइट शाम 7:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरी। बयान में का गया, 'हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 122 में एक प्रीमैच्योर बच्चे का जन्म हुआ। आगे कोई विवरण उपलब्ध नहीं हैं।' डिलीवरी की प्रक्रिया के दौरान उड़ान का संचालन सामान्य था।