लाइव टीवी

Aishwarya Sheoran: कभी मिस इंडिया फाइनलिस्ट थीं यह महिला अधिकारी, IAS बनने के लिए छोड़ दी थी मॉडलिंग

Updated Aug 21, 2022 | 07:58 IST

IAS Aishwarya Sheoran Success Story: आज हम आपको एक ऐसी महिला अधिकारी की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने IAS बनने के लिए अपने चमचमाते मॉडलिंग करियर को छोड़ दिया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
IAS ऐश्वर्या श्योराण
मुख्य बातें
  • IAS ऐश्वर्या श्योराण की सफलता की कहानी
  • पहले ही प्रयास में बनीं IAS अफसर
  • ऐश्वर्या राय के नाम पर मां ने रखा था नाम

IAS Aishwarya Sheoran Success Story: IAS अधिकारी बनना हर किसी का सपना होता है। हर साल लाखों अभ्यर्थी देश की प्रशासनिक सेवा में शामिल होने के लिए आवेदन करते हैं और UPSC की परीक्षा देते हैं। संघ लोक सेवा परीक्षा यानी यूपीएससी की परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। आज हम आपको एक ऐसी महिला अधिकारी की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने IAS बनने के लिए अपने चमचमाते मॉडलिंग करियर को छोड़ दिया था।

IAS ऐश्वर्या श्योराण

हम बात कर रहे हैं साल 2018 में IAS बनीं ऐश्वर्या श्योराण की। IAS ऐश्वर्या श्योराण की उपलब्धि इसलिए खास है, क्योंकि वह फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। आपको जानकर गर्व महसूस होगा कि मॉडलिंग के चमचमाते करियर को छोड़कर उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में ही IAS बनने की कामयाबी हासिल कर ली थी। ऐश्वर्या श्योरण का परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था।

हालांकि, उनका परिवार शुरू से ही देश की राजधानी दिल्ली में रहता था। दिल्ली के ही चाणक्यपुरी स्थित संस्कृति स्कूल से उन्होंने अपनी बेसिक शिक्षा हासिल की थी। 12वीं की परीक्षा में ऐश्वर्या ने 97.5 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया था। इसके बाद  दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। ऐश्वर्या का हमेशा से मन प्रशासनिक सेवा में जाने का था। हालांकि, उनकी मां उन्हें मिस इंडिया बनाना चाहती थीं।

ऐश्वर्या राय के नाम पर रखा गया नाम

मां ने ही उनका नाम एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के नाम पर रखा था। कॉलेज की पढ़ाई खत्म करने के बाद ऐश्वर्या श्योरण ने अपनी मां का सपना पूरा करने का मन बनाया। इसके लिए उन्होंने मॉडलिंग की तरफ रुख किया और साल 2014 में दिल्ली की क्लीन एंड क्लियर फेस फ्रेश बनीं। इसके बाद वह साल 2015 में मिस दिल्ली बनीं और फिर साल 2016 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। फेमिना मिस इंडिया 2016 में वह फाइनलिस्ट में भी रहीं।

इसके बाद ऐश्वर्या ने अपने सपने की तरफ देखना शुरू किया और मॉडलिंग करियर छोड़कर IAS की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने 10 महीने घर पर ही रहकर पढ़ाई की और बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में UPSC की परीक्षा क्लियर कर दी। पहले ही प्रयास में उन्होंने 93वीं रैंक हासिल कर सबको हैरत में डाल दिया।