लाइव टीवी

Ajab Gajab: यहां गाय ने दिया अद्भुत बछड़े को जन्म, तीन आंखें देखकर लोगों की बत्ती हो गई गुल!

Updated Jan 17, 2022 | 10:14 IST

Ajab Gajab News: ये अजीबोगरीब (Weird News) घटना राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले के गंडई गांव में घटी है। यहां एक गाय ने तीन आंखों वाले बछड़े को जन्म दिया है। जैसे ही इसके बारे में लोगों को जानकारी मिली, बछड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
गाय ने दिया अजीबोगरी बछड़े को जन्म
मुख्य बातें
  • छत्तीसगढ़ में गाय ने दिया अजीबोगरीब बच्चे को जन्म
  • तीन आंख वाले बछड़े को देखकर हैरान रह गए लोग
  • बछड़े की लोग कर रहे पूजा-अर्चना

Ajab Gajab News in Hindi: ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। यहां ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं, जिनके के बारे में जानकर काफी हैरानी होती है। कई बार तो ऐसी सच्चाई सामने आती है, जिस पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही चौंकाने वाल मामला सामने आया है छत्तीसगढ़ से, जहां एक गाय ने तीन आखों वाले बछड़े को जन्म दिया है। इस बछड़े को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं और इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, ये अजीबोगरीब (Weird News) घटना राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले के गंडई गांव में घटी है। यहां एक गाय ने तीन आंखों वाले बछड़े को जन्म दिया है। जैसे ही इसके बारे में लोगों को जानकारी मिली, बछड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अजीबोगरीब बछड़े को देखकर लोग काफी घबर गए और भगवान का अवतार मानने लगे। इतना ही नहीं कई लोग तो इस बछड़े की पूजा-अर्चना भी करने लगे और पैसे भी चढ़ा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति की शाम गाय ने इस बछड़े को जन्म दिया। लिहाजा, लोगों में इस बछड़े को लेकर आस्था और बढ़ गई। 

ये भी पढ़ें - Viral Video: भैंस के साथ मजे ले रही थी महिला, मिली ऐसी पटकनी देखकर उछल जाएंगे आप

बछड़े को देखकर लोग हैरान

इतना ही नहीं इस बछड़े को देखने के लिए पशु चिकित्सक को भी बुलाया गया। डॉक्टर का कहना है कि बछड़ा पूरी तरह से स्वास्थ है। उसे किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। आलम ये है कि हर तरफ इस बछड़े की ही चर्चा हो रही है। हालांकि, आपको बता दें कि इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की अजीबोगरीब (Ajab Gajab News) घटनाएं घट चुकी हैं। कहीं गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया। कई मामले में तो बछडे़ की तुरंत मौत हो गई। अब देखना ये है कि यह बछड़ा सुरक्षित रहता है या फिर कोई अनहोनी होती है।