लाइव टीवी

जानें कौन हैं वॉर हीरो मेजर जनरल इयान कार्डोजो? 'गोरखा' फिल्म में जिसका किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार

Updated Oct 15, 2021 | 17:19 IST

मेजर इयान कार्डोजो का जन्म मुंबई में सात अगस्त, 1937 को हुआ था। बांग्लादेश के सिलहट की लड़ाई में उन्होंने पाकिस्तानी सैनिकों को पानी पिला दिया था। 1971 की लड़ाई में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लड़ते हुए उनका एक पैर लैंडमाइन ब्लास्ट में बुरी तरह जख्मी हो गया था।

Loading ...
अक्षय कुमार निभाएंगे मेजर जनरल इयान कार्डोजो का रोल
मुख्य बातें
  • अक्षय कुमार ने की नई फिल्म 'गोरखा' की घोषणा
  • मेजर जनरल इयान कार्डोजो की भूमिका में नजर आएंगे 'खिलाड़ी' कुमार
  • युद्ध में जख्मी होने पर मेजर जनरल इयान कार्डोजो ने खुद काटा था अपना पैर

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने दशहरे के मौके पर अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया है। पोस्टर में अक्षय कुमार 'गोरखा' सिपाही के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह 'मेजर जनरल इयान कार्डोजो' की भूमिका निभाने वाले हैं। अब आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर मेजर जनरल इयान कार्डोज कौन हैं, जिन पर अक्षय कुमार 'गोरखा' फिल्म बनाने जा रहे हैं। तो चलिए हम आपको उस योद्धा के बारे में कुछ ऐसी बातें बताते, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे? यकीन मानिए उनके बारे में जानकर आपको भी उस 'गोरखा' सिपाही पर जरूर गर्व होगा।

ये कहानी है इंडियन आर्मी के जांबाज ऑफिसर मेजर जनरल इयान कार्डोजो की। मेजर इयान कार्डोजो का जन्म मुंबई में सात अगस्त, 1937 को हुआ था। बांग्लादेश के सिलहट की लड़ाई में उन्होंने पाकिस्तानी सैनिकों को पानी पिला दिया था। 1971 की लड़ाई में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लड़ते हुए उनका एक पैर लैंडमाइन ब्लास्ट में बुरी तरह जख्मी हो गया था। लेकिन, उन्हें इलाज नहीं मिल सका। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, उन्होंने खुद खुखरी से अपना पैर काटकर अलग कर दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि पैर गंवाने के बावजूद भी उनका हिम्मत नहीं टूटा और इंडियन आर्मी के पहले डिसएबल अफसर बने और एक बटालियन को कमांड किया। 

सेना मेडल से सम्मानित हैं मेजर कार्डोजो

पाक युद्ध में बहादुरी के लिए मेजर इयान कार्डोजो को सेना मेडल नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें अति सेवा विशिष्ट सेवा मेडल भी दिया गया है। इयान कार्डोज़ो ने 2005 से 2011 तक भारतीय पुनर्वास परिषद के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। अपना पैर कटने के बावजूद, पूर्व भारतीय सेना अधिकारी नियमित रूप से मुंबई मैराथन में भाग लेते हैं। उन्हीं के सम्मान में फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह चौहान करेंगे। वहीं, इस फिल्म को लेकर मेजर जनरल इयान कार्डोजो का कहना है कि इस कहानी को 1971 के युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर सांझा होने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।  यह भारत के सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान की याद दिलाता है। मेजर कार्डोजो के परिवार में पत्नी Priscilla Cardozo के अलावा तीन बच्चे हैं।