लाइव टीवी

Viral Video: दुनिया की सबसे अनोखी पेट वाली रोटी! वीडियो देख कहेंगे- हायो रब्बा इसका तो लेवल ही अलग है

Updated Sep 06, 2021 | 13:26 IST

Tummy Wali Roti: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स 'पेट' वाली बना रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग दंग भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बेहद अनोखी है ये रोटी...
मुख्य बातें
  • दुनिया की सबसे अनोखी रोटी!
  • 'पेट' वाली रोटी देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हम सब रोटी नाम से वाकिफ हैं। रोजाना हमारे घर में खाने के लिए रोटी बनाई जाती है। हालांकि, किसी को मोटी रोटी अच्छी लगती है तो किसी को पतली रोटी पसंद होती है। लेकिन, आज हम आपको दुनिया की सबसे अनोखी रोटी से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी अनोखी रोटी है ये भाई? तो आपको हम आपको बता दें कि ये कोई आम रोटी नहीं है बल्कि 'पेट' वाली रोटी है। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आज तक ऐसी किसी रोटी के बारे में कहीं चर्चा नहीं हुई? ना ही घर में देखी और ना ही किसी होटल-रेस्टोरेंट में ये रोटी खाई? अरे भाई ये रोटी आपको ना तो घर में मिलेगी और ना ही किसी रेस्टोरेंट या फिर होटल में...क्योंकि, ये पेट वाली रोटी तो सिर्फ एक भाई साहब के पास हैं जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पेट वाली रोटी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स टेबल पर आटा छिड़क रहा है। आटा छिड़कने के बाद वह भारी-भरकम पेट को उस पर रखता है। इसके बाद पेट पर वहा थोड़ा आटा छिड़कता है और फिर बड़ा सा बेलन लेकर पेट पर चलाने लगता है। शख्स बड़े मजे से पेट पर बेलने चलाता है जैसे आमतौर पर लोग रोटी बनाते हुए बेलन चलाते हैं। बड़ी बात ये है कि शख्स इस पल को काफी एंजॉय भी कर रहा है। तो पहले ये मजेदार वीडियो देखें...

'पेट' वाली अनोखी रोटी...

वीडियो देखकर जरूर दंग रह गए होंगे साथ ही जमकर ठहाके भी लगा रहे होंगे। क्योंकि, आज तक आपने ऐसी 'रोटी' कहीं नहीं देखी होगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'chutiyapa'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।