लाइव टीवी

रोलकोस्टर राइड पर तेज आवाज चिल्लाई लड़की और एक पक्षी ने किया सिर पर वार [VIDEO]

Updated Aug 01, 2019 | 17:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में क्वींसलैंड की एक लड़की रोलकोस्टर राइड पर बैठी चिल्ला रही है, उसी दौरान एक पक्षी उसके सिर पर वार कर देता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
राइड पर बैठी लड़की पर चिड़िया ने किया हमला
मुख्य बातें
  • रोलकोस्टर राइड पर बैठी लड़की ने लगाई ऐसी चीख, पक्षी ने किया सिर पर वार
  • पक्षी के वार करने से लड़की के सिर पर चोट लगी
  • इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

कैनबरा। girl rides on roller coaster झूलों पर अक्सर सबको डर लगता है। इसी से जुड़ा एक मामला ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के मूवी वर्ल्ड से सामने आया है। यहां एक महिला झूले पर तो अलग ही डरी ऊपर से उसके साथ अजीबोगरीब घटना घट गई। बता दें एम्यूजमेंट पार्क में एक 10 वर्षीय लड़की रोल कोस्टर राइड पर बैठी थी। जैसे ही राइड ऊपर की ओर गई उस लड़की की चीख निकल गई उसी दौरान एक पक्षी आया और उसके सिर पर वार करके चला गया। ये हैरान कर देने वाला हादसा क्वींसलैंड में हुआ। 

पीड़िता की पहचान पेज ऑर्मिस्टन के रूप में हई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पीड़िता की मां निकोल ऑर्मिस्टन ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। वीडियो में वो लड़की राइड पर चिल्लाती नजर आ रही है। उसी दौरान वहां एक पक्षी आती है और उसके सिर पर वार करके चली जाती है। 

वीडियो को शेयर करते हुए लड़की की मां ने कैप्शन में लिखा है- 'रोलकोस्टर राइड के दौरान एक पक्षी ने मेरी बेटी को मार दिया। पक्षी ने उसको बहुत जोर से मारा। उसके कंधे पर पक्षी के चोच के निशान है। वो काफी डरी हुई है, लेकिन ज्यादा चोट नहीं आई है।'

लड़की ने बताया कि में रोलकोस्टर राइड पर काफी डरी हुई थी मुझे समझ नहीं आ रहा था मैं क्या करूं। मैं सीट बेल्ट से बंधी हुई थी। अचानक मेरे सिर पर से एक सफेद पक्षी गया उसने मेरे सिर पर जोर से वार किया। वार के बाद मुझे कुछ समझ नहीं आया मेरे साथ क्या हुआ।

इस वीडियो को लोग तेजी से शेयर कर रहे है। फेसबुक पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे है। कुछ लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किए। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया बेहद डरावनी घटना है।