लाइव टीवी

कहानी उस 'ओलंपिक' चमगादड़ की, जिसने लंदन से रूस तक बनाया रिकॉर्ड, पर बिल्‍ली के हमले में नहीं बची जान

Updated Aug 08, 2021 | 10:52 IST

'ओलंपिक' के नाम से मशहूर एक छोटे से चमगादड़ ने लंदन से रूस के बीच ऐसी उड़ान भरी की वह रिकॉर्ड बन गया। अभी और रिकॉर्ड बन सकते थे, लेकिन रूस में बिल्‍ली के हमले ने उसकी जान ले ली।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
कहानी उस 'ओलंपिक' चमगादड़ की, जिसने लंदन से रूस तक बनाया रिकॉर्ड, पर बिल्‍ली के हमले में नहीं बची जान

लंदन/मास्‍को : उसका वजन महज 8 ग्राम था और आकार महज इंसान के अंगूठे बराबर। लेकिन उड़ान के क्षेत्र में उसे मानो महारत हासिल थी। उसने ब्रिटेन से रूस के बीच 2,000 किलोमीटर की यात्रा कर रिकॉर्ड बनाया था और वह जीव संरक्षण प्रेमियों की आंखों का तारा थी। लेकिन बिल्‍ली उसके लिए काल बनकर आई और महज एक झपट्टे में सब खत्‍म कर दिया। वन्‍यजीव संरक्षण प्र‍ेमियों के लिए भी यह किसी झटके से कम नहीं था।

यहां बात हो रही है उस छोटे से मादा चमगादड़ की, जो ब्रिटेन से रूस तक 1,254 मील (2,000 किमी) की रिकॉर्ड उड़ान भरने में कामयाब रही। इस रिकॉर्ड के कारण उसे 'ओलंपिक' का खिताब भी मिला। लेकिन रूस के एक छोटे से गांव में बिल्‍ली के हमले ने उसकी जान ले ली। ब्रिटेन के शहर लंदन से रूस के बीच उड़ान का रिकॉर्ड बनाने वाली इस चमगादड़ पर बिल्‍ली ने रूस के पस्कोव क्षेत्र स्थित मोलगिनो गांव में हमला किया।

ब्रिटेन, रूस के बीच बनाया रिकॉर्ड

उसे पुनर्वास केंद्र ले जाया गया, पर उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। ब्रिटेन से रूस के बीच उड़ान का जो रिकॉर्ड इस चमगादड़ ने बनया है, वह वैश्विक स्‍तर पर बीते लंबे समय से किसी ज्ञात चमगादड़ की उड़ान का सर्वाधिक रिकॉर्ड है। इससे पहले उड़ान के रिकॉर्ड नर चमगादड़ के नाम थे, जिन्‍होंने लातविया से दक्षिण-पश्चिम की ओर उड़ान भरी थी। बैट कंजर्वेशन ट्रस्ट में संरक्षण सेवा के प्रमुख के अनुसार, ओलंपिक चमगादड़ की यात्रा ब्रिटेन ही नहीं, पूरे यूरोप से सर्वाधिक रही।

इस चमगादड़ को सबसे पहले रूस के स्वेतलाना लापिना नाम के एक छोटे से गांव मोलगिनो में देखा गया था। Nathusius' pipistrelles के रूप में पहचाने जाने वाले स्तनपायी के पंख पर लंदन चिड़ियाघर का निशान लगा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ष 2016 में ब्रायन रिग्स ने बेडफोंट लेक काउंटी पार्क में चमगादड़ के पंख पर यह निशान लगाया था। इस तरह के चमगादड़ यूरोप में खूब पाए जाते हैं। ये प्रवासी माने जाते हैं, जो सर्दियों में उत्‍तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ते हैं। इनके सिर और शरीर की लंबाई 46-55 मिमी के बीच और पंखों की लंबाई 220-250 मिमी के बीच होती है।