लाइव टीवी

सौरभ गांगुली पर भी चढ़ा 'पुष्पा' का खुमार, श्रीवल्ली गाने पर किया धांसू डांस, वीडियो वायरल

Updated Mar 24, 2022 | 17:58 IST

Saurav Ganguly Dance Video: सोशल मीडिया पर सौरभ गांगुली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो श्रीवल्ली गाने पर धांसू डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
सौरभ गांगुली का नया 'अवतार'
मुख्य बातें
  • BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली का नया 'अवतार'
  • श्रीवल्ली गाने पर 'दादा' का जबरदस्त अंदाज
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

साउथ इंडियन फिल्म 'पुष्पा द राइज' का जलवा अब तक जारी है। लोगों के बीच फिल्म के डायलॉग्स और गाने अब तक छाए हुए हैं। पिछले कुछ महीनों पर इस पर लाखों रिल्स और वीडियो बन चुके हैं। आम पब्लिक से लेकर सेलिब्रिटी तक फिल्म के गाने और डायलॉग्स पर वीडियो बना रहे हैं। अब इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तना और BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने एक रिएलिटी शो के दौरान श्रीवल्ली गाने पर धांसू डांस किए हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

'दादा' इन दिनों एक बंगाली शो को होस्ट कर रहे हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह सौरभ गांगुली बच्चों के साथ शो में 'पुष्पा' फिल्म के गाने पर डांस कर रहे हैं। गांगुली ने फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन के हुक स्टेप पर मस्त अंदाज में डांस किया। साथ ही श्रीवल्ली गाने पर मस्त होकर डांस भी किया। इस दौरान गांगुल काफी एंजॉय करते हुए नजर आए। जिस अंदाज में BCCI अध्यक्ष ने डांस किया वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग गांगुली की तारीफ भी कर रहे हैं। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  VIDEO: इस हेवी ड्राइवर ने तो सबको फेल कर दिया, स्कूटी पर इतने लोगों को बिठाया देखकर गिनती भूल जाएंगे!

दादा का 'पुष्पा' अवतार

वीडियो में दादा का अंदाज आपको भी जरूर पसंद आया होगा। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Debayan9696' नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, दादा की तारीफ करते हुए यूजर्स मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। तो दादा के इस नए अंदाज पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।